फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   युवाओं को वोटर बनने के लिए किया जागरुक

युवाओं को वोटर बनने के लिए किया जागरुक

Thu, 28 Dec 2017 12:33 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
युवाओं को वोटर बनने के लिए किया जागरुक
जौनपुर । मोहम्मद हसन इंटर कालेज के परिसर में बुधवार को आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मतदाता बनने के लिए जागरूक किया गया। उन्हें फार्म छह भी दिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी रामआसरे सिंह ने कहा कि वोट देना सबका अधिकार है ताकि अच्छे जनप्रतिनिधि जीत सकें। एक जनवरी को 18 वर्ष की उम्र पूर्ण करने वालें छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को मतदाता बनाने के लिए फार्म 6 भरना अनिवार्य है। बिना इसे भरे कोई युवा मतदाता नहीं बन सकते हैं। कालेज के प्रधानाचार्य नासिर खान ने अतिथियों का स्वागत किया। फ्रैंड डांस ग्रुप के बच्चों ने मतदाता जागरुकता, देशभक्ति, आधुनिक भजन पर नृत्य किया। संचालन सलमान शेख ने किया। इस मौके पर कालेज के खिलाड़ियों और स्काउट गाइड की छात्राओं को गोल्ड मेडल एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शी, सहायक निर्वाचन अधिकारी रमाकांत राम, लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष कृष्णानंद पांडेय, लालचंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed