{"_id":"5a3ea9794f1c1b156b8be0a8","slug":"151405621114-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ी बिजली दरों को वापस लेने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ी बिजली दरों को वापस लेने की मांग
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को हाथ में लालटेन और पंखा लेकर शनिवार को जिला संयोजक डॉ. अनुराग मिश्र के नेतृत्व में नगर विकास राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव को पत्रक सौंपा। पत्रक में बिजली दरों में वृद्धि को वापस लेने की मांग की गई थी।
इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता व जिला संयोजक डॉ. अनुराग मिश्र ने कहा कि प्रदेश व केंद्र में जब से भाजपा की सरकार बनी है। तब से उद्योगपतियों व पूंजीपतियों के दबाव में जनविरोधी निर्णय लिए जा रहे हैं। इसी क्रम में बिजली की दरों में बढ़ोतरी की गई है। शहर की बिजली दरों में 15 फीसदी और ग्रामीण के बिजली दरों में 70 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इससे किसान परेशान हैं। उन्होंने बिजली दरों में वृद्धि को वापस लेने की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन किया जाएगा। पत्रक देने वालों में राजेश अस्थाना, राकेश चतुर्वेदी, त्रिलोकीनाथ मिश्र, त्रिवेणी चौबे, शशिप्रकाश शुक्ला, संतोष श्रीवास्तव, मोहम्मद इरफान, राजेंद्र सिंह, चंद्रबली सोनकर, अजय वर्मा उपस्थित रहे।