{"_id":"5a2ed87d4f1c1bc5758b8701","slug":"151301965616-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान से ही आगे बढ़ेगा देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान से ही आगे बढ़ेगा देश
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। स्वतंत्रता आंदोलन में हिस्सा लेकर कुर्बानी देने वाले सेनानियों के सपनों को पूरा करना हम सबका दायित्व है। ऐसा करने पर ही देश खुशहाल होगा। ये बातें जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने सोमवार को सिरकोनी कोठिलापुर गांव में स्वतंत्रता सेनानी भगेलू राम यादव की तृतीय पुण्य तिथि पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
उन्होंने कहा कि देश को आजादी तमाम स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली है। आजादी की इस लड़ाई में सभी धर्मों और जाति के लोग शामिल थे। हमें इस बात पर मंथन करना होगा कि आजादी के लिए बलिदान देने वालों के सपनों को हमने कहां तक पूरा किया है। पूर्व सांसद तूफानी सरोज व पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करना हम पर दायित्व है। किसानों, गरीबों की खुशहाली से ही देश में खुशहाली आएगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीराम यादव, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, बांकेलाल शर्मा, जयप्रकाश सिंह ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता प्रो. देवेंद्र प्रताप उपाध्याय व संचालन डॉ. ब्रजेश कुमार यदुवंशी ने किया। सेनानी के बड़े पुत्र जयकुमार यादव ने आभार जताया। इस दौरान पूर्व कुलपति डॉ. लालजी सिंह के निधन पर शोक जताया गया। श्रद्धंजलि समारोह में बाबूराम यादव, कृष्णा कुमार, राजपत यादव, नंदलाल, मुन्ना सिंह, रजनीश मिश्रा, अजय यादव, विकाश यादव, विनोद शर्मा, रामअवध, लक्ष्मीशंकर, सुरेंद्र आदि मौजूद थे।