फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   राष्ट्र के लिए एक धरोहर थे डा. लालजी सिंह

राष्ट्र के लिए एक धरोहर थे डा. लालजी सिंह

Tue, 12 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्र के लिए एक धरोहर थे डा. लालजी सिंह
जौनपुर। पूर्व कुलपति और सेंटर फार सेलुलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलाजी (सीसीएमबी) हैदराबाद के पूर्व निदेशक डॉ. लालजी सिंह के निधन पर जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई। विभिन्न संगठनों ने शोक सभाएं कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने शोक जताते हुए कहा कि कहा कि डॉ. सिंह के निधन से विज्ञान के एक युग का अंत हो गया। विज्ञान के क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति हुई है। वह देश के धरोहर थे। विज्ञान के क्षेत्र में उनके उनके कार्यों से देश में जिले का मान बढ़ा था।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने शोक संदेश में कहा है कि डॉ. लालजी सिंह ने डीएनए की तकनीक को धरातल पर लाकर जौनपुर का मान बढ़ाया था। श्रीकृष्ण इंटर कालेज में हुई शोकसभा में माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, रमाशंकर पाठक, डा. ईश्वलाल यादव, डा. रमेश सिंह, नरायान चौरसिया, मो. शाहिद, विकास यादव, जंग बहादुर यादव, डा. अलमदार, शंकराचार्य तिवारी, विश्वनाथ निषाद ने शोक जताया। टीडी इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डा. वीरेंद्र प्रताप सिंह, बीके सिंह, मिथिलेश सिंह, विनोद सिंह, राजेश सिंह, रमेश सिंह, दिनेश सिंह, राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई शोकसभा में प्राचार्य डा. विष्णुचंद त्रिपाठी ने कहा कि डा. लालजी सिंह को महान वैज्ञानिक बताया। इस मौके पर डा. आरपी ओझा, डा. अखिलेश्वर शुक्ल, डा. एसपीओझा, डा. आशाराम यादव, डा. मयानन्द उपाध्याय, डा. राजेन्द्र सिंह, डा. श्यामसुंदर मौजूद रहे। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन सिराज मेहंदी ने शोक जताया है। अपना दल कार्यालय में हुई शोकसभा में जिलाध्यक्ष राजनाथ पटेल, शेखर पटेल, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जिला उद्योग व्यापार मंडल की शोकसभा में अध्यक्ष इंद्रभान सिंह, घनश्याम साहू, जय प्रकाश, श्याम मोहन अग्रवाल, सुनील, कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ की शोकसभा में अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह समेत अन्य अधिवक्ताओं ने शोक जताया। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

जनक कुमारी इंटर कालेज में हुई शोक सभा में प्रधानाचार्य डा. जंग बहादुर सिंह, विपनेश कुमार. श्री प्रकाश दुबे, गंगा प्रसाद ने शोक जताया।
मडियाहूं: कस्बा निवासी भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक आतिफ खा ने शोक जताते हुए कहा कि डा. लालजी सिंह मेरे प्रेरणा स्रोत थे। मुंगराबादशाहपुर: सार्वजनिक इंटर कालेज में प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह, गोपाल पांडेय, रमा शंकर मिश्र, अमित कुमार सिंह, विनय कुमार, बदलापुर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष प्रदीप सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, विनोद, विष्णु दत्त शुक्ल, मुन्ना लाल यादव, लालता प्रसाद, राजदेव यादव ने शोक जताया। मछलीशहर तहसील में हुई शोकसभा में अधिवक्ता दिनेश चन्द्र सिन्हा, केदार नाथ यादव, रामजी गुप्ता, नागेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, आरपी सिंह, अशोक श्रीवास्तव, सुरेन्द्र मणि शुक्ला, विनय कुमार ने शोक जताया। अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

करंजाकला प्रतिनिधि के अनुसार वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने डॉ. लालजी सिंह के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि उनके जाने से विज्ञान के क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति हुई है। वह देश के धरोहर थे। विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में शोक सभा में डा. मनोज मिश्र, डा. अजय द्विवेदी, डा. बीडी शर्मा, डा. राम नारायण, डा. राजेश शर्मा, डा. एसपी तिवारी, डा. दिग्विजय सिंह, डा. अवध विहारी सिंह, डा. सुभाष ने शोक जताया। बक्शा: क्षेत्र के चुरावनपुर गांव के मूल निवासी नासा के पूर्व वैज्ञानिक एवं सेंटर फार ग्लोबल स्टडीज ह्यूस्टन अमेरिका के अध्यक्ष प्रो. सरोज कुमार मिश्र ने डा. लालजी सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने डॉक्टर सिंह को देश का सच्चा सपूत बताया ।


शोक में बंद रहे स्कूल और बाजार
जौनपुर। पूर्व कुलपति पद्मश्री डॉ. लालजी सिंह के निधन पर सिकरारा क्षेत्र के स्कूल कालेज शोक में बंद कर दिए गए। शेरवां बाजार बंद रहा।
सिकरारा संवाददाता के अनुसार डा. लालजी सिंह के निधन की खबर मिलने के बाद क्षेत्र के शिक्षण संस्थान शोक में बंद कर दिए गए। शेरवा बाजार की दुकानें बंद रहीं। जनता इंटर कालेज दुदौली में प्रधानाचार्य डा. विपिन सिंह, जनता इंटर कालेज खपरहां में महेंद्र सिंह, राष्ट्रीय इंटर कालेज सिरसी में राकेश सिंह, माता प्रसाद आदर्श शिक्षण संस्थान के संचालक डा. विजय बहादुर सिंह, रामदुलार पहलवान इंटर व डिग्री कालेज के प्रबंधक केशजीत यादव, मां सुरजा इंटर कालेज कलवारी के प्रबंधक राजकुमार मौर्य, मां शारदा बालिका इंटर कालेज के प्रबंधक जगदीशनारायण सिंह, आझूराय इंटर कालेज के प्रबंधक विजय पाल सिंह एवं प्रधानाचार्य राकेश सिंह, सर्वोदय इंटर कालेज शाहपुर के प्रधानाचार्य व पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय, पंचशील इंटर कालेज के रणजीत सिंह, प्रबंधक अजय सिंह, प्रतापगंज पीजी कालेज में प्रबंधक सुधीर उपाध्याय में शोकसभाएं हुईं। इसके बाद कालेज बंद कर दिए गए।




वरिष्ठ नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
जौनपुर। पूर्व कुलपति वैज्ञानिक डा. लालजी सिंह के निधन की सूचना मिलते ही विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं, शिक्षक व कर्मचारी नेताओं ने कलवारी पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मंत्री व सपा नेता पारसनाथ यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, डॉ पीसी विश्वकर्मा, पूर्व प्रमुख सन्तोष सिंह बाबा, टीडी पीजी कालेज के प्रबंधक अशोक सिंह, विद्युत विभाग कर्मचारी संघ अध्यक्ष निखिलेश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर देव सिंह, पूर्वांचल विवि शिक्षक संघ अध्यक्ष डा. समर बहादुर सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अमित सिंह, पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय, राजेश सिंह प्रधानाचार्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed