फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चुनाव तिथि घोषित होने के बाद छात्रों का अनशन खत्म

चुनाव तिथि घोषित होने के बाद छात्रों का अनशन खत्म

Sun, 10 Dec 2017 11:47 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
चुनाव तिथि घोषित होने के बाद छात्रों का अनशन खत्म
छात्रनेता को जूस पिला कर अनशन तुड़वाते टीडी कालेज के प्राचार्य
जौनपुर। छात्रसंघ चुनाव की घोषणा होने के बाद रविवार को तिलकधारी महाविद्यालय (टीडी) के छात्रनेताओं का अनशन खत्म हो गया। प्राचार्य और प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने छात्रसंघ चुनाव की घोषणा करने के बाद छात्र नेताओं को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन 17 दिसंबर को होगा। मतदान 12 जनवरी को होगा।
विज्ञापन

तय कार्यक्रम के अनुसार छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच 20 दिसंबर को की जाएगी। 22 दिसंबर को नाम वापसी होगा और 12 जनवरी को मतदान होगा। 10 जनवरी तक बीएड, एमएड और एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षाएं चलेंगी। इसके बाद चुनाव होगा। छात्रसंघ चुनाव के लिए टीडी कालेज के गेट पर अनशन पर बैठे एक छात्र नेता की हालत बिगड़ गई थी। इसे देखते हुए रविवार को कालेज के प्राचार्य डा. विनोद सिंह प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों के साथ अनशन पर पहुंच गए और छात्रसंघ चुनाव की घोषणा करते हुए छात्र नेताओं को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। अनशन पर बैठने वाले छात्रों में शशांक सिंह, हर्षित सिंह, गौरव सिंह, अमित दुबे, दिव्यांश सिंह, मंगल शुक्ल, अतुल सिंह, सिद्धार्थ सिंह टोनी, वरुण सिंह, विशाल सिंह, अंकित यादव, राजदीप, मोंटी सिंह, पवन पांडेय, विनय गोलू शामिल रहे। अनशन स्थल पर प्राचार्य के साथ शिक्षक नेता डा. समर बहादुर सिंह, अजय कुमार सिंह, राजीव प्रकाश सिंह, विनय कुमार सिंह, राजीव रतन सिंह, कपिल देव सिंह भी पहुंचे थे।
विज्ञापन

प्राचार्य डा. विनोद कुमार ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर जिला प्रशासन को अवगत कराया गया था। परीक्षा के चलते चुनाव कराने में दिक्कत आ रही थी। चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। तय तिथि पर चुनाव होगा। टीडी कालेज का परीक्षा केंद्र वापस कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीडी कालेज के प्राचार्य की ओर से छात्रसंघ चुनाव की घोषणा करने के बाद आंदोलनकारी छात्रनेताओं ने कालेज प्रशासन के फैसले का स्वागत करते हुए आभार जताया है। छात्र नेताओं ने कहा कि वार्ता के बाद कालेज प्रशासन ने छात्रों की बात मानकर सराहनीय कार्य किया है। इस मौके पर अनुराग मिश्र, विकास तिवारी, विशाल सिंह हुकुम, विराज ठाकुर, सुधांशू सिंह, अंशुमान सिंह, रमेश यादव, दिव्य प्रकाश सिंह, विनय यादव, गोपाल सोनकर, राजदीप अभिनव मौजूद थे। उधर, लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र एवं समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अमित यादव ने भी छात्रसंघ चुनाव कराने के निर्णय का स्वागत किया है।
टीडी कालेज में छात्र संघ चुनाव तिथि घोषित होने के बाद राज कालेज में भी छात्रसंघ चुनाव को लेकर दबाव बढ़ेगा। सोमवार को कालेज खुलने के बाद कालेज में हलचल बढ़ेगी। राज कालेज के छात्र नेता भी चुनाव को लेकर आंदोलन में शामिल थे। टीडी कालेज के छात्रसंघ चुनाव की घोषणा के बाद अब राज कालेज के छात्र नेता कालेज प्रशासन पर चुनाव तिथि घोषित करने का दबाव बनाएंगे।

टीडी कालेज में छात्रनेताओं की हुई बैठक में विधि संकाय छात्र व छात्रनेता अवनीश सिंह कौशिक ने कहा कि कालेज परिसर को मैरेज हाल बना कर रख दिया गया है जिससे छात्रों को परेशानी होती है। छात्रनेता कालेज प्रशासन के मनमानी फैसले का विरोध न करें, इसके लिए कालेज प्रशासन चुनाव नहीं कराना चाहता था। चुनाव के बाद कालेज प्रशासन के मनमानी पर अंकुश लगेगा। बैठक में भानु प्रताप मौर्य, दिव्य प्रकाश, विजय पांडेय, कौशल यादव, सात्विक सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed