फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अब नगरवासी घर बैठे करा सकेंगे समस्याएं हल

अब नगरवासी घर बैठे करा सकेंगे समस्याएं हल

Sun, 10 Dec 2017 11:05 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
अब नगरवासी घर बैठे करा सकेंगे समस्याएं हल
जौनपुर। निकट भविष्य में नगरवासियों को समस्याएं दर्ज कराने, मैरेज हाल की बुकिंग कराने के लिए नगर पालिका परिषद का चक्कर काटने से मुक्ति मिलेगी। नगर पालिका प्रशासन ने अपनी वेबसाइट शुरू करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही पंद्रह दिनों में वेबसाइट शुरू हो जाएगी और नगरवासी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा कर उसका निस्तारण करा सकते हैं।
विज्ञापन

शहर की आबादी लगभग ढाई लाख है। नगरवासियों को समस्याओं का निस्तारण या किसी अन्य कार्य के लिए नगर पालिका परिषद जौनपुर का चक्कर काटना होता था। एक ही समस्या को लेकर उनको कई बार भागदौड़ करनी पड़ती थी जिससे उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अब उन्हें इन परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। नगर पालिका परिषद जौनपुर प्रशासन शीघ्र अपनी वेबसाइट शुरू करने जा रहा है। वेबसाइट खोलने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस वेबसाइट पर नगरवासी ऑनलाइन अपनी शिकायतें करा सकेंगे। इसके अलावा वाटर व हाउस टैक्स जमा कर सकेंगे और टैंकर के पानी और मैरेज हाल की बुकिंग करा सकेंगे। साथ ही नगर पालिका संबंधी सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। अगर कोई बाधा नहीं आई तो नगर पालिका के वेबसाइट खोलने का कार्य 15 दिनों में वेबसाइट खोलने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। नगर पालिका के ईओ कृष्णचंद्र ने बताया कि नगर पालिका परिषद की वेबसाइट जल्द ही चालू की जाएगी ताकि लोग घर बैठे शिकायत दर्ज करा सकें। वेबसाइट पर वाटर व हाउस टैक्स जमा करने के साथ ही टैंकर का पानी व मैरेज हाल की बुकिंग भी कराई जा सकती है। शीघ्र वेबसाइट चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed