फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एकही मंडप के नीचे एक साथ परिणय सूत्र में बंधे 58 जोड़े

एकही मंडप के नीचे एक साथ परिणय सूत्र में बंधे 58 जोड़े

Sun, 10 Dec 2017 11:50 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
एकही मंडप के नीचे एक साथ परिणय सूत्र में बंधे 58 जोड़े
सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंधे जोड़े
जौनपुर। जेब्रा संस्था की ओर से रविवार को मोहम्मद हसन इंटर कालेज के मैदान पर वैदिक रीति रिवाज के साथ आयोजित सामूहिक विवाह में 58 जोड़े एक-दूजे के बने। इससे पहले शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, लक्ष्मी-विष्णु के वेश में कलाकारों के साथ बारात निकली। हाथी, घोड़े, ऊंट के साथ शहनाई की धुन पर नखास स्थित नव दुर्गा मंदिर से निकली बारात शादी समारोह स्थल पर पहुंची जहां संस्था के सदस्यों ने सभी दूल्हों का तिलक लगाकर स्वागत किया। वैदिक मंत्रों के बीच 58 जोड़ों ने एक-दूजे के गले में जयमाल डालकर एक-दूसरे का साथ निभाने की शपथ ली।
विज्ञापन

वाराणसी से आए योगी रामजनम ने शंखनाद कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सामूहिक शादी समारोह में मौजूद बड़ी संख्या में लोगों ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। 58 में से दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह मुस्लिम रीति से शेर मस्जिद शाही पुल के कारी जिया ने कराया जबकि 56 हिंदू जोड़ों की शादी वैदिक रीति से संपन्न कराई गई। आचार्य राजनारायण शास्त्री, राजगुरु और डा. रजनीकांत द्विवेदी ने पाणि ग्रहण संस्कार संपन्न कराया।
विज्ञापन

शादी से पंजीकृत दूल्हों के साथ उनके रिश्तेदार नव दुर्गा मंदिर नखास पहुंचे जबकि दुल्हन और उनके परिवार के लोग सीधे शादी के मंडप में पहुंचे। नव दुर्गा मंदिर परिसर में जलपान के बाद गाजेबाजे के साथ सामूहिक बारात निकली तो जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई। नगर कोतवाल ने यातायात व्यवस्था संभाली। भांगड़ा व शहनाई के साथ निकली बारात को देखने के लिए महिलाएं, बच्चे घर की छतों पर आ गए। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। एक-एक बोलेरो में पांच-पांच दूल्हे सवार थे। दोपहर दो बजे बारात मो. हसन इंटर कालेज में बने पंडाल में पहुंची। यहां जेब्रा परिवार की महिलाओं ने दूल्हों को तिलक लगाया और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर, नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन समेत बड़ी संख्या में संभ्रांत लोगों ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। सामाजिक संस्था की ओर से दूल्हा और दुल्हन को जेवर, गृहस्थी के सामान उपहार स्वरूप दिए गए। जेब्रा परिवार की महिलाओं ने कन्यादान किया। संस्था के अध्यक्ष संजय सेठ ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed