{"_id":"5a2c2c144f1c1b78548c22b3","slug":"151284444413200-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 मीटर दौड़ में जूनियर की श्रेया तथा प्राथमिक की रिया अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 मीटर दौड़ में जूनियर की श्रेया तथा प्राथमिक की रिया अव्वल
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बक्शा। बीआरसी परिसर में शनिवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ के जूनियर हाई वर्ग में श्रेया पाल प्रथम, कौली की हर्षिता द्वितीय तथा चूड़ामणिपुर की पायल विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। प्राथमिक में कौली की रिया यादव, उटरुकला की निशा निषाद एवं खमपुर की रजनी क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं।
सौ मीटर बालिका जूनियर में हर्षिता सरोज प्रथम तो द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर बक्शा की श्रेया पाल व खुशी वर्मा रहीं। जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर में मयंनदीपुर के मुकेश बिंद, सुंदर चौबे एवं उत्तम क्रमश: स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पूजा यादव मितावा, मीनाक्षी मंयनदीपुर एवं आंचल निषाद खमपुर का दबदबा रहा। बिच्छुू दौड़ में दरियावगंज विद्यालय के मिथलेश एवं सुजीत प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे। खो-खो खेल कौली के बच्चे विजेता रहे। इसके पूर्व प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना ने फीता काटकर खेल का शुभारम्भ कराया। इस दौरान एबीएसए जयकुमार यादव, खेल प्रशिक्षक रायसाहब सिंह सभापति यादव, विष्णुशंकर सिंह, रज्जू उपाध्याय, राकेश कुमार सिंह, श्यामलाल मौर्या, विजय यादव, रामनयन यादव, शैलेन्द्र सिंह, मनीष सिंह, सुशील उपाध्याय, इंद्रपाल यादव, संजय मौजूद रहे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान नीतू सिंह एवं संचालन लालसाहब यादव ने किया। शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह ने आभार जताया।