फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   महिलाओं के सशक्तिकरण से ही देश होगा मजबूत

महिलाओं के सशक्तिकरण से ही देश होगा मजबूत

Sun, 10 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं के सशक्तिकरण से ही देश होगा मजबूत
जौनपुर। नारी सुरक्षा व सशक्तीकरण जागरूकता सप्ताह के तहत वाकिफ हुसैन इंटर कालेज दक्खिनपट्टी बबरखा और राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिला सशक्तीकरण से ही देश मजबूत होगा।
विज्ञापन

वाकिफ हुसैन इंटर कालेज में आयोजित गोष्ठी में थानाध्यक्ष सरायख्याजा धनीराम वर्मा ने कहा कि बेहतर जीवन के लिए परिवर्तन जरूरी है। हमारे देश की महिलाएं प्राचीन समय से ही सशक्त हैं। महिलाओं के सशक्तीकरण से ही देश मजबूत होगा। कहा कि डायल 100 को अभी और विकसित करना बाकी है। इस दौरान चौकी प्रभारी शिकारपुर, संयुक्त मोर्चा संघ के अध्यक्ष अहमद अब्बास खान ने संबोधित किया। अध्यक्षता अली मोहम्मद ने की। प्रधानाचार्य मसूद अली ने अतिथियों का स्वागत किया और स्मृति चिह्न भेंट किया। संचालन अनिल सिंह ने किया। इस अवसर वंशराज मौर्य, धर्मेंद्र यादव, वीरेंद्र यादव उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य मसूद अली ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

उधर, राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के परिसर में नारी सशक्तीकरण पर गोष्ठी हुई। इस दौरान प्राचार्य डा. विष्णुचंद्र त्रिपाठी ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए सबसे पहले परिवार को आगे आना होगा। भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के साथ ही बेटी को बेटे के बराबर महत्व देना होगा। इसके लिए सभी को जागरूक होना होगा। तभी नारी सशक्तीकरण का सपना पूरा हो पाएगा। पूर्व प्राचार्य डा. एसपी ओझा ने कहा कि परिवार में हमें सशक्तीकरण की सीख मिलती है। नारी आदि शक्ति है। हमें इसका सम्मान करना होगा। मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर गगनप्रीत कौर ने कहा कि नारी को समाज में उनके वास्तविक अधिकार प्राप्त कराने के लिए उन्हें उन्हें सक्षम बनाना होगा। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर जोर दिया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डा. विजय प्रताप तिवारी, डा. मनोज कुमार तिवारी, डा. सुधाकर शुक्ला, डा. आशीष शुक्ला, संतोष शुक्ला, पूनम, मोहम्मद हामिद, डा. संतोष कुमार पांडेय और डा. रागिनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed