{"_id":"5a26e8f34f1c1bf4688bf776","slug":"15124995743-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसे के पोर्टल शोधगंगा पर पूविवि को तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजीसे के पोर्टल शोधगंगा पर पूविवि को तीसरा स्थान
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के पोर्टल शोध गंगा पर थीसिस अपलोड करने के मामले में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। विश्वविद्यालय के सभी शोधग्रंथ अब ऑनलाइन पढ़े जा सकते हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने शोध गंगा के रूप में एक ऐसा प्लेटफार्म तैयार किया है जिस पर शोध ग्रंथ अपलोड किए जाते हैं।
विश्वविद्यालय के विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय की ओर से पुरानी थीसिस को स्कैन कर डिजिटल रूप प्रदान किया गया है और उसे शोध गंगा की वेबसाइट पर पूरी सूचना के साथ अपलोड किया गया है। देश के 310 विश्वविद्यालय शोध गंगा पर पंजीकृत हैं। इस पोर्टल पर पहले स्थान पर कोलकाता विश्वविद्यालय है जिसकी 10705 थीसिस अपलोड है। दूसरे स्थान पर सावित्री फूले पुणे विश्वविद्यालय जिसकी 8873 थीसिस अपलोड है। वहीं तीसरे स्थान पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय है जिसकी 7523 थीसिस ऑनलाइन अपडेट हो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में पूर्वांचल के अलावा कोई विश्वविद्यालय नहीं है। वहीं अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय चौथे स्थान पर है। मानद पुस्तकालय अध्यक्ष डा. मानस पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय की सभी थीसिस अब शोधगंगा पर ऑनलाइन पढ़ी जा सकती है। इससे शोध करने वालों को लाभ मिलेगा।