फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जिले में बढ़कर 1.81लाख हुई कुपोषित बच्चों की संख्या

जिले में बढ़कर 1.81लाख हुई कुपोषित बच्चों की संख्या

Wed, 06 Dec 2017 12:06 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
जिले में बढ़कर 1.81लाख हुई कुपोषित बच्चों की संख्या
जौनपुर। जिले में चलाई जा रहा पोषण मिशन योजना सिर्फ नाम का साबित हो रही है। कुपोषण पर नियंत्रण के लिए तमाम कवायद की जा रही है लेकिन इसका कोई खास असर नहीं देखा जा रहा है। हालत यह है कि कुपोषित बच्चों की संख्या घटने की जगह बढ़ती ही जा रही है। जून में जिले भर में चलाए गए वजन दिवस अभियान में कुल 1,80630 बच्चे कुपोषित पाए गए थे। अक्तूबर में जब फिर वजन किया गया तो 1254 नए बच्चे कुपोषित पाए गए। अब जिले में कुपोषित बच्चों की संख्या बढ़कर 1,81884 हो गई है।
विज्ञापन

कुपोषित बच्चों को सामान्यतया स्वस्थ बनाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। कुपोषित बच्चों को स्वास्थ्य सुविधाएं, पुष्टाहार उपलब्ध कराने के साथ ही और मां को जागरूक किया जा रहा है। कुपोषण के शिकार बच्चों के लिए जिले में कुल 33979 बैग पुष्टाहार आ रहा है। सूत्रों की मानें तो सरकार जल्द ही सबरी संकल्प योजना भी शुरू करने वाली है। इसके बाद भी कुपोषित बच्चों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। स्थिति यह है कि पहले चरण में चले वजन दिवस अभियान में जिले में शून्य से पांच वर्ष के एक लाख 80 हजार 360 बच्चे कुपोषित मिले थे। अक्तूबर में फिर वजन की जांच की गई तो 1254 नए बच्चे कुपोषित पाए गए। अब जिले में कुपोषित बच्चों की संख्या 181884 हो गई है। इनमें 26461 अति कुपोषित और एक लाख 55 हजार 153 कुपोषित बच्चे हैं।
विज्ञापन

जिले में कुपोषित पाए गए बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के लिए मुकम्मल व्यवस्था की गई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर कुपोषित बच्चों का इलाज किया जाता है। अति कुपोषित बच्चों के लिए जिला अस्पताल में भी पोषण पुनर्वास केंद्र खोला गया है। मौजूदा समय में जिले में 1730 अति कुपोषित बच्चों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी जीडी यादव ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं सहित सीडीपीओ को कुपोषित बच्चों पर पूरा ध्यान देने का निर्देश दिया गया है। अति कुपोषित बच्चों का उपचार कराया जाता है। साथ ही उनको पुष्टाहार आदि का वितरण किया जाता है। जिले में वजन दिवस के दौरान 1254 नए कुपोषित बच्चे पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed