{"_id":"5a26e70c4f1c1b0d698c02a2","slug":"15124990879-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। पदोन्नति समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर ग्राम पंचायत सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
धरना सभा में जिला मंत्री शिवकुमार यादव ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति सफाई नायक या सफाई सुपरवाइजर के पद पर करने का प्रस्ताव शासन में लंबे समय से लंबित है। इस मांग को पूरा करने के लिए पिछली सरकार ने आश्वासन भी दिया था लेकिन अभी तक इसे पूरा नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि पेरोल पर ग्राम प्रधानों के हस्ताक्षर की अनिवार्यता समाप्त होनी चाहिए। इसकी आड़ में कई ग्राम प्रधान सफाई कर्मचारियों का उत्पीड़न करते हैं। अन्य राज्य कर्मचारियों की तरह सफाई कर्मचारियों को भी मासिक बिल के आधार पर वेतन का भुगतान किया जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि 50 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके सफाई कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। इसे वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, सेवा नियमावली बनाने की मांग की। कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था रिटायर होने के बाद कर्मचारियों की आजीविका का सहारा होती थी लेकिन सरकार ने इस व्यवस्था को खत्म कर कर्मचारियों के साथ अन्याय किया है। धरना सभा को पारसनाथ, अजय सिंह, सीबी सिंह, अरविंद यादव, रामआसरे, जितेंद्र सिंह, अनिल यादव, प्रदीप सिंह बब्बू, रामकेश यादव आदि ने भी संबोधित किया। धरना में अशोक गौतम, अंजनी, बृजेश यादव, पंकज यादव, अरविंद, जितेंद्र सिंह, सर्वेश मौर्य, तबरेज खान, हीरालाल भारती, दीवार, मनीष श्रीवास्तव समेत सभी ब्लाक अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद थे।