फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   धान क्रय केंद्र पर किसानों का प्रदर्शन

धान क्रय केंद्र पर किसानों का प्रदर्शन

Wed, 06 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
धान क्रय केंद्र पर किसानों का प्रदर्शन
बरसठी। स्थानीय विकास खंड के दतांव साधन सहकारी समिति धान क्रय केंद्र पर बीस दिनों से बोरी नहीं होने के कारण धान की खरीद का कार्य ठप है। इससे नाराज किसानों ने मंगलवार को समिति पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही धान की खरीद शुरू नहीं हुई तो वे क्रय केंद्र पर ताला लगा देंगे।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि साधन सहकारी समिति दतांव केंद्र पर पंजीकरण कराने वाले किसानों के धान की भी खरीद नहीं की जा रही है। समिति कर्मचारियों की उदासीनता के चलते सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है। दतांव क्रय केंद्र पर 5400 क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है लेकिन एक नवंबर से अबतक मात्र 230 क्विंटल धान की खरीदारी हुई है। ऐसा समिति कर्मियों की उदासीनता के चलते है। पिछले बीस दिनों से क्रय केंद्र पर बोरा उपलब्ध न होने किसानों का धान नही खरीदा जा रहा है। दतांव क्रय केंद्र पर धान की खरीदारी के लिए 107 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से कई किसानों की धान की खरीदारी नहीं की गई है। मंगलवार को 20 से अधिक संख्या में किसानों ने क्रय केंद्र पर पहुंचकर धान की खरीदारी के विषय में जानना चाहा तो बोरा न होने की बात बताई र्गई। इसकी जानकारी होने पर किसानों को धैर्य टूट गया और बड़ी संख्या में किसानों ने समिति पर प्रदर्शन किया। किसान चंद्रशेखर यादव, धर्मेंद्र सिंह, राकेश शुक्ला, अरविंद दुबे, संगमलाल गुलाब सिंह, पन्नालाल, रामकृपाल, संग्राम सिंह, जीतलाल, शिवमणि, श्यामधर आदि ने क्रय केंद्र पर व्याप्त खामियों पर नाराजगी जताई। किसानों ने कहा कि पंजीकरण कराने के बाद भी बोरा न होने के कारण धान की खरीद नहीं हो रही है। किसानों का कहना है कि अब मजबूर होकर सस्ते दर पर बाजार में धान बेचना होगा। समिति के सचिव राजेंद्र तिवारी ने कहा कि बोरा नहीं होने की सूचना विभाग को दे दी गई है। बोरा मिलते ही खरीद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed