फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   रक्तदान करना सबसे बड़ा दान है-राजलक्ष्मी

रक्तदान करना सबसे बड़ा दान है-राजलक्ष्मी

Tue, 05 Dec 2017 12:24 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
रक्तदान करना सबसे बड़ा दान है-राजलक्ष्मी
टीडी कालेज में रक्तदान करती महिला
जौनपुर। जिला आकांक्षा समिति की ओर से सोमवार को टीडी कालेज के बलरामपुर सभागार में आयोजित रक्तदान शिविर में अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, समिति के लोगों समेत कुल 135 लोगों ने रक्तदान किया। समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्रा की पत्नी राजलक्ष्मी मिश्रा ने रक्तदान शिविर का फीता काटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की पत्नी राजलक्ष्मी ने कहा कि रक्त देना सबसे बड़ा दान है। हर चार माह पर कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्त देकर दूसरों का जीवन बचाने से बड़ा कोई अन्य पुण्य काम नहीं है। रक्तदान शिविर में समिति की एक दर्जन से अधिक महिलाओं ने रक्तदान किया। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने रक्तदान करने वाले लोगों को प्रोत्साहित किया। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा के 25, बेसिक शिक्षा के 79, बाल विकास परियोजना के 7, एनसीसी के 8, पंचायत विभाग के 6, पूर्ति विभाग के 10 लोगों ने रक्तदान किया। इसके अलावा कालेज के छात्र, छात्राओं ने भी रक्तदान किया। इस मौके पर सीएमओ ओपी सिंह, उनकी पत्नी रीता सिंह, डा. विमला सिंह, मिथिलेश द्विवेदी, शकुंतला सिंह, प्रतिभा पाल, शांतिपाल, सीएमएस डा. एसके पांडेय, डा. एसके यादव, डा. आईएन तिवारी, डा. श्याम दास, सलिल कुमार, रामजीत, बीएसए डा. राजेंद्र सिंह, डीएसओ एपी सिंह, डीपीआरओ सुधीर कुमार श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी गोविंद दयाल, प्राचार्य डा. विनोद सिंह, रमेश सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed