{"_id":"5a2598584f1c1b7a548c1018","slug":"1512413402438-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 हजार नौ सौ किसानों का ऋण माफ होना है बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
38 हजार नौ सौ किसानों का ऋण माफ होना है बाकी
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। निकाय चुनाव में आचार संहिता के चलते किसानों की ऋण माफी की प्रक्रिया ठप हो गई थी जिसके चलते 38944 किसानों का ऋण माफ नहीं हो पाया था। चुनाव समाप्त होने के बाद प्रशासन ने किसानों का ऋण माफ करने की तैयारी शुरू कर दी है। अब तक तीन चरणों में कुल 59887 किसानों का 346 करोड़ छह लाख 15 हजार 995 रुपये का ऋण माफ किया जा चुका है। चौथे चरण में 1895 किसानों का ऋण माफ किया जाएगा। इसके बाद शेष बचे 37049 किसानों का कर्ज क्रमश: माफ किया जाएगा।
फसली ऋण मोचन योजना के तहत ऋण माफी के लिए जिले में 98831 किसानों का चयन किया गया है। इनमें 59887 किसानों का ऋण तीन चरणों में माफ किया गया। इन किसानों का कुल 346 करोड़ छह लाख 15 हजार 995 रुपये ऋण माफ किया गया है। पहले चरण में 15298 किसानों का 86 करोड़ 78 लाख 90 हजार 23 रुपये, दूसरे चरण में 23965 किसानों का 143 करोड़ 34 लाख 48 हजार 525 रुपये और तीसरे चरण में 20624 किसानों का 11 करोड़ 92 लाख 77 हजार 447 रुपये ऋण माफ किया गया। इसके बाद 30 अक्तूबर को नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद आचार संहिता लागू हो गई। इसके चलते किसानों के ऋण माफ करने का कार्य बंद हो गया था। इसके चलते 38944 किसानों का ऋण माफ नहीं हो पाया था। निकाय चुनाव समाप्त होने के बाद प्रशासन ने इन शेष बचे किसानों का ऋण माफ करने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन ने चौथे चरण में 1895 किसानों का 11 करोड़ 42 लाख 57 हजार 39 रुपये ऋण माफ करने का निर्णय लिया है। जल्द ही इन किसानों का ऋण माफ किया जाएगा। इसके बाद शेष रह गए 37049 का क्रमश: ऋण माफ किया जाएगा।
उपनिदेशक कृषि जयप्रकाश ने कहा कि निकाय चुनाव के कारण फसली ऋण मोचन योजना के तहत 38944 किसानों का ऋण माफ नहीं हो पाया है। इन किसानों का चरणवार ऋण माफ करने की तैयारी की जा रही है। शीघ्र ही चौथे चरण में 1895 किसानों का 11 करोड़ 42 लाख 57 हजार 39 रुपये ऋण माफ किया जाएगा।-जयप्रकाश, उप निदेशक कृषि