{"_id":"5a2597744f1c1b86698bf8cc","slug":"151241317316-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल सर्विसेज की तैयारी को चलेगी नि:शुल्क कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल सर्विसेज की तैयारी को चलेगी नि:शुल्क कोचिंग
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में स्नातक छात्रों को सिविल सर्विसेज की तैयारी कराने के लिए मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था जल्द की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन इसके लिए खाका तैयार कर रहा है।
विश्वविद्यालय को रेमेडियल कक्षाओं के संचालन के लिए यूजीसी से पिछले प्लान में धनराशि मिली थी। इसके तहत कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पाठ्यक्रम की कक्षाएं चलाई जाती रही हैं। इसी क्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने विद्यार्थियों को सिविल परीक्षाओं के लिए तैयारी कराने के लिए भी खाका खींचा है। पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए विश्वविद्यालय में सिविल सर्विसेज की तैयारी कराने का सेटअप तैयार किया जा रहा है। इसमें प्रतियोगी परीक्षा के आधार पर तैयारी कराई जाएगी। इसके साथ ही उन्हें समय- समय पर विषय विशेषज्ञों से भी रूबरू कराया जाएगा। कुलपति ने कहा कि बहुत सारे युवा संसाधनों के अभाव के कारण बाहर तैयारी करने के लिए नहीं जा पाते हैं। विश्वविद्यालय की ओर से उन्हें सिविल सर्विसेज की परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी।