{"_id":"5a243d864f1c1b8d698bf721","slug":"15123246145-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांगों को सक्षम बनाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकलांगों को सक्षम बनाने पर जोर
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
विश्व विकलांग दिवस पर निकली रैली में शामिल बच्चे
जौनपुर। विश्व विकलांग दिवस पर रविवार को जिले में जिले में रैली निकाली गई और गोष्ठी आयोजित कर विकलांगों को सक्षम बनाने पर जोर दिया गया।
विकलांग दिवस पर विकलांग पुनर्वास केंद्र लाइन बाजार से रैली निकली गई जो कलेक्ट्रेट परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान विकलांगों के प्रति समाज का ध्यान आकृष्ट कराया गया। रैली का समापन करते हुए जिलाधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र ने विकलांग बच्चों का परिचय प्राप्त किया। संस्था के चार्ट पर डीएम ने विकलांगों के लिए संदेश लिखा। संस्था के संचालक डा.पीपी दूबे ने जिलाधिकारी को विकलांग पुनर्वास केंद्र के कार्यों और उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। संस्था अध्यक्ष पंडित रामकृष्ण त्रिपाठी ने आभार जताया। इस मौके पर एडीएम वित्त व राजस्व आरपी मिश्र, डा.राघवेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रसाद, सुमित सिंह, दयाशंकर सिंह, उषा, नेहा व विद्या आदि उपस्थित रहे।
रचना विशेष विद्यालय में विश्व विकलांग दिवस पर साप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले दिन रविवार को जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली रचना विशेष विद्यालय से निकल कर मानिक चौक, शाही किला, ओलंदगंज होते हुए जेसीज चौराहे तक पहुंची जहां गोष्ठी हुई। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा मंजू पासवान ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया। उन्होंने कहा कि विशेष बच्चों की अक्षमता को नकारते हुए उनकी क्षमताओं कोे देखना चाहिए ताकि सामान्य और विशेष बच्चों में एकरूपता आ सके। प्रबंधक नसीम अख्तर ने कहा कि समाज को विशेष बच्चों के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए उन्हें आत्म निर्भर बनाने में सहयोग प्रदान करना चाहिए। इस अवसर पर प्रवक्ता सुनील कुमार गुप्त, पूनम श्रीवास्तव, सचिन यादव, धर्मेंद्र, अरविंद यादव व नितेश सिंह आदि उपस्थित रहे।