फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   छ: मण्डल अध्यक्षों, पार्टी के दो पदाधिकारियों पर गिर सकती गाज

छ: मण्डल अध्यक्षों, पार्टी के दो पदाधिकारियों पर गिर सकती गाज

Mon, 04 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
छ: मण्डल अध्यक्षों, पार्टी के दो पदाधिकारियों पर गिर सकती गाज
जौनपुर। नगर निकाय चुनाव में जिले में भाजपा के खराब प्रदर्शन को लेकर मंथन शुरू हो गया है। काशी प्रांत वाराणसी में शनिवार को हुई बैठक में भितरघातियों के नाम पर चर्चा हुई। हारने वाले प्रत्याशियों से हार का मुख्य कारण पूछा गया। सूत्रों की मानें तो भितरघात में जौनपुर से छह मंडल अध्यक्षों, पार्टी के दो पदाधिकारियों, एक मंत्री और एक सांसद के परिवार के लोगों का नाम सामने आया है। संगठन इन लोगों पर एक सप्ताह में कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन

तीन नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों में हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को सिर्फ दो नगर पालिकाओं में जीत मिली। सभासदों एवं सदस्यों की स्थिति काफी खराब रही। रासमंडल में आरएसएस कार्यालय है। भाजपा के कई दिग्गज इसी मोहल्ले में रहते हैं जबकि यहां चुनाव लड़े आलोक वैश्य को 205 मत ही मिल पाए। एक सांसद के प्रतिनिधि के बेटे भी सभासद का चुनाव लड़े। सांसद ने प्रचार भी किया लेकिन भाजपा बुरी तरह से हारी। खैर जो भी हो हारने वाले भाजपा के प्रत्याशियों ने भितरघातियों का नाम उजागर किया है। इसको लेकर काशी प्रांत की बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई। इसमें संगठन मंत्री सहित सभी जिलाध्यक्ष भी शामिल हुए। जौनपुर से जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि के रूप में महामंत्री संदीप तिवारी बैठक में मौजूद रहे। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में मड़ियाहूं, मछलीशहर, केराकत, जौनपुर के मंडल अध्यक्षों के निराशाजनक प्रदर्शन और भितरघात पर चर्चा हुई। बैठक में जिले के एक प्रत्याशी से पूछा गया तो उन्होंने अपनी हार का सबसे बड़ा कारण भितरघात बताते हुए एक बड़े नेता पर सपा का प्रचार करने का आरोप लगाया। इस संबंध में पूछे जाने पर काशी प्रांत के एक जिम्मेदार पदाधिकारी ने बताया कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। बैठक में जो नाम आए थे उस पर चर्चा हुई है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रदेश नेतृत्व को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed