{"_id":"5a243b9d4f1c1ba7678bf674","slug":"15123241264-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि में खाना को लेकर छात्रों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि में खाना को लेकर छात्रों ने किया हंगामा
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह विश्वविद्यालय के अब्दुल कलाम आजाद छात्रावास के मेस में खराब भोजन मिलने पर नाराज छात्रों ने रविवार को हंगामा किया। क्रुद्ध छात्रों ने थाली फेंक दी और नारेबाजी किया। सूचना मिलने पर पहुंचे वार्डेन और चीफ वार्डेन छात्रों को समझा बुझाकर शांत कराया। छात्रों को मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।
अब्दुल कलाम छात्रावास में बीटेक तृतीय और चतुर्थ सेमेस्टर के 250 छात्र रहते हैं। रविवार की शाम करीब आठ बजे छात्र खाना खाने मेस में पहुंचे। पहले कुछ छात्रों ने खाना ठीक नहीं होने की बात कही। इसके बाद मेस में मौजूद छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मेस में मौजूद सभी छात्रों ने थाली फेंक खाना खाने से इनकार दिया। परिसर में हंगामा करना शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि मेस में जो खाना दिया जा रहा है उसमें मानक की अनदेखी की जा रही है। मेनू के हिसाब से खाना नहीं दिया जाता है। जानकारी होने पर चीफ वार्डेन राजकुमार सोनी और वार्डेन अमरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। छात्रों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। छात्रों को आश्वासन दिया की मामने की जांच कर खाने की गुणवत्ता में सुधार कराया जाएगा। चीफ वार्डेन के आश्वासन पर हंगामा कर छात्रा शांत हुए। कुछ छात्रों ने खाना खाया तो कुछ बिना खाना खाए ही वापस लौट गए। चीफ वार्डेन डा. राजकुमार सोनी ने बताया कि छात्रों की शिकायत है कि खाना ठीक नहीं है। मेस संचालक से पूछताछ की जाएगी। मेनू के हिसाब से ही खाना छात्रों को दिया जाएगा।