फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हजरत मोहम्मद मुस्तफा के बताये रास्ते पर चलने की जरुरत

हजरत मोहम्मद मुस्तफा के बताये रास्ते पर चलने की जरुरत

Mon, 04 Dec 2017 12:04 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
हजरत मोहम्मद मुस्तफा के बताये रास्ते पर चलने की जरुरत
ईद ए मिलादुन्नबी के जलसे में मुंबई के उद्योगपति को किया गया सम्मानित
जौनपुर। पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा (स.अ.व.) ने मानवता की सेवा कर उन्होंने समाज को एक करने का प्रयास किया है। आज हमें उनके बताये रास्ते पर चलने की जरुरत है। जिस तरह से उन्होंने पूरी इंसानियत को जिंदा रखने के लिए काम किया, उसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। यह बातें शनिवार की देर रात मरकजी सीरत कमेटी की ओर से आयोजित जलसे में बसपा के वरिष्ठ नेता एवं मुंबई के उद्योगपति अशोक सिंह ने कही।उन्होंने कहा कि हजरत मोहम्मद मुस्तफा साहब ने अपनी जीवन में न सिर्फ इस्लाम को फैलाया बल्कि इंसानियत का पैगाम देते हुए गरीब बेसहारा मजलूमों की मदद की। आज समाज में जो कुरीतियां फैली है उसे दूर करने के लिए उनके बताये हुए रास्ते पर चलने की जरुरत है। इससे पूर्व मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष इरशाद अनवर खान और महासचिव हाफिज शाह, सेंट्रल सीरत कमेटी के संयोजक असलम शेर खान, पूर्व विधायक हाजी अफजाल अहमद सहित अन्य लोगों ने माल्र्यापण कर उनका स्वागत किया। नगर के चहारसू चौराहे पर अंजुमन के अखाड़ों के करतब दिखाने वाले उस्तादों को अशोक सिंह ने अपने हाथों से सम्मानित किया। इस मौके पर समीर असलम शेखू, श्रवण जायसवाल, शकील मुमताज, एखलाक राइनी, डा. शकील अहमद, सभासद साजिद अलीम सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed