{"_id":"5a22f9284f1c1b193e8b6588","slug":"15122415759-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगलगी में टेंटहाऊस समेत छह छप्पर जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगलगी में टेंटहाऊस समेत छह छप्पर जलकर राख
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेवढ़ियां/खुटहन। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भवानीगंज बाजार में शुक्रवार की रात टेंट हाउस और जनरल स्टोर की दुकान में शार्टसर्किट के चलते लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। जबकि खुटहन थाना क्षेत्र के दो गांवों में आग लगने से छह छप्पर और उसमें रखे गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
नेवढ़िया क्षेत्र के भवानीगंज बाजार में स्थानीय निवासी संजय जायसवाल का टेंट हाउस और जनरल स्टोर की दुकान है। शुक्रवार की रात में शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकान के बाहर संजय के माता-पिता सो रहे थे। जब तक वे कुछ समझ पाते आग कि दुकानों से लपटें उठने लगीं। दुकान से 200 मीटर दूर घर पर जाकर संजय को आग की सूचना दी गई। शोर सुनकर लोग जुट गए। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पा लिया लेकिन तबतक दुकान में रखा रजाई, गद्दा, कुर्सी और जनरल स्टोर का सारा सामान जलकर राख हो गया था। इस घटना में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। उधर, खुटहन थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों में शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में आधा दर्जन छप्पर तथा उसमें रखा हजारों के गृहस्थी का सामान जल गया। दो मवेशी भी गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। नगवा गांव निवासी रियाज खान के पशुशाला के छप्पर में आधी रात को अचानक आग की लपटे उठने लगी। आस पास के लोगों ने शोरगुल किया तो उनकी नींद खुल गई। किसी तरह मवेशियों को बाहर निकाला गया लेकिन तबतक दो गाय गंभीर रूप से झुलस गई। जबतक आग पर काबू पाया जाता तबतक बगल में ही स्थित उनके दो और छप्पर जलकर राख हो गए। उधर खलसापट्टी निवासी जियालाल गौतम के रिहायशी छप्पर में लगी आग से उनका तीन छप्पर व उसमें रखा गृहस्थी का सामान जल गया।