फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पश्चिम बंगाल जा रहा कछुआ जीआरपी ने पकड़ा

पश्चिम बंगाल जा रहा कछुआ जीआरपी ने पकड़ा

Sun, 03 Dec 2017 12:37 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल जा रहा कछुआ जीआरपी ने पकड़ा
शाहगंज में बरामद तस्करी का कछुआ
शाहगंज। दून एक्सप्रेस ट्रेन से एक तस्कर को शनिवार को तस्करी के 505 कछुओं के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया तस्कर इन कछुओं को पश्चिम बंगाल ले जा रहा था। दून एक्सप्रेस में सघन जांच अभियान में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम को यह सफलता मिली। पुलिस तस्कर से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

कछुओं को तस्करी करके पश्चिम बंगाल भेजने का गिरोह काफी दिनों से सक्रिय है। शनिवार को देहरादून से हावड़ा जा रही है दून एक्सप्रेस स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची। स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान ट्रेन की एक बोगी में बोरों में भरकर कुछ रखा हुआ दिखाई दिया। टीम को संदेह हुआ तो बोरे को खुलवाया गया तो उसमें कछुए थे। जीआरपी ने बताया फैजाबाद स्टेशन से ट्रेन में लादकर तस्करी कर कछुआ मुजफ्फरपुर पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। गांधीनगर जगदीशपुर अमेठी निवासी राजाराम को गिरफ्तार कर लिया। बोरों को चौकी पर लाकर कछुओं की गिनती गई की गई तो उनकी संख्या 505 थी। जीआरपी चौकी प्रभारी अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि बरामद गए किए गए कछुओं की कीमत करीब 20 लाख रुपए है। गिरफ्तार किए गए तस्कर से पूछताछ की जा रही है। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करके उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। शाहगंज क्षेत्र कछुआ तस्करी को लेकर पहले काफी चर्चाओं में रहता था। बीते कुछ वर्षों से इस अवैध धंधे पर लगाम लगी हुई थी लेकिन शनिवार को बड़ी संख्या में कछुओं की बरामदगी ने यह बात साबित कर दी है कि कछुआ तस्करों का गिरोह एक बार फिर से सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed