{"_id":"5a22f91d4f1c1b6e468b7f17","slug":"151224156412-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की बेटी ने कानपुर नगर निगम की मेयर बना रचा इतिहास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की बेटी ने कानपुर नगर निगम की मेयर बना रचा इतिहास
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसठी/सिकरारा। बरसठी क्षेत्र के बेलौना कला की बेटी प्रमिला पांडेय के कानपुर नगर की मेयर बनने उनके गांव और ससुराल में जश्न मनाया गया। दोनों गांवों में लोगों ने ढोल-तासे बजाकर मिठाई बांटी।
बेलौना कला के श्रीप्रकाश दुबे की बेटी प्रमिला की शादी सिकरारा क्षेत्र के पांडेयपुर गांव निवासी लक्ष्मीशंकर पांडेय के साथ 1975 में हुई थी। गांव और ससुराल में लोग निकाय चुनाव का परिणाम जानने के लिए शुक्रवार को टीवी देख रहे थे। उसी दौरान कानपुर मेयर पद पर भाजपा से प्रमिला पांडेय की जीत की सूचना मिलते ही लोग खुशी से झूम उठे। गांव में जश्न और बधाइयों का दौर शुरू हो गया। प्रमिला ने कानपुर महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र की एफएम कालोनी में रहकर बतौर भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय राजनीति शुरू की। वह दो बार पार्षद भी चुनी गईं। उनके पति लक्ष्मीशंकर पांडेय (बब्बन भैया) उपनिबंधन विभाग के सब रजिस्ट्रार पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनके जेठ उमाशंकर पांडेय उर्फ भाले पूर्व प्रधान और जनसंघ के जमाने में सिकरारा मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं। पांच भाइयों में लक्ष्मीशंकर सबसे छोटे हैं। उनका परिवार कानपुर में रहता है। प्रमिला पांडेय की जीत पर बड़ी संख्या में लोग घर पर रह रहे बड़े भाई के पुत्र अजय उर्फ बबलू पांडेय और उनकी पत्नी सुमन पांडेय को बधाई देने पहुंचे। इस दौरान ग्रामीण खुशी में ढोल तासे की धुन पर धिरके और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।
गांव के शिवआसरे पांडेय ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रमिला का कानपुर महानगर का महापौर बनना गांव के गौरव की बात है। वीबीएस यूनिवर्सिटी के लिपिक गांव निवासी भूपेंद्र नाथ पांडेय मुन्ना ने कहा प्रमिला जुझारू, समर्पित कार्यकर्ता के साथ सक्रिय समाजसेवी हैं। शेरवा गांव के राम लखन उपाध्याय ने कहा कि श्रीमती पांडेय रिवाल्वर वाली दीदी के नाम से मशहूर हो गई थी। क्योंकि वे लोगों की सेवा, सहायता करने के साथ ही यदि कोई किसी को अकारण परेशान करता है तो वे उससे कड़ाई से पेश भी आती हैं। उनके परिवार के प्रभाकर पांडेय, विद्या पांडेय, राजपति पांडेय, रामयज्ञ पांडेय, राजेश्वर पांडेय, त्रिभुवन नाथ, सुभाषचंद्र, प्रदीप, राजेश, झप्पू ,संजय, हरिशंकर मिश्र ने खुशी जाहिर की। प्रमिला के दो भाई अशोक दूूबे, विनय दूबे और चार बहनें हैं। प्रमिला ने जनता इंटर कालेज बरसठी से इंटर की परीक्षा पास की थी।