फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लगातार पांचवीं बार सभासद बनी सायरा बानों

लगातार पांचवीं बार सभासद बनी सायरा बानों

Sun, 03 Dec 2017 12:33 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
लगातार पांचवीं बार सभासद बनी सायरा बानों
शाहगंज। नगर पालिका परिषद शाहगंज के वार्ड नंबर चार भटियारी सराय वार्ड से सायरा बानो लगातार पांचवीं बार सभासद बनी हैं। वहीं वार्ड नंबर छह से विवेक अस्थाना, वार्ड नंबर 17 की सुशीला देवी, वार्ड नंबर 21 से मनीष जायसवाल, वार्ड नंबर 22 से अर्पित जायसवाल ने दूसरी बार सभासद बने। वार्ड नंबर 12 से श्रेयांश गुप्ता व वार्ड नंबर 25 से मुसर्रत जहां ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कराई। वार्ड नंबर 20 में शबनम व तैयबानूर मैदान में रहीं। दोनों की सीधी टक्कर में तैयबा नूर ने 405 मत प्राप्त करके 319 मतों से शबनम को पराजित किया। वार्ड नंबर 16 में भाजपा नेता सुनील अग्रहरि की पत्नी रेखा ने 335 मत पाकर सपा की ममता देवी को 137 मतों से पराजित किया। ममता को 198 मत पर ही संतोष करना पड़ा। वहीं वार्ड नंबर 21 में निर्दल प्रत्याशी के रुप में निवर्तमान सभासद ने 208 मत प्राप्त किया। यहां भाजपा के वीरेंद्र जायसवाल 74 मत पर संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed