{"_id":"5a22f7404f1c1bc8678bf4f6","slug":"151224108711-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारावफात पर लकड़ी खेलने को लेकर विवाद, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारावफात पर लकड़ी खेलने को लेकर विवाद, तनाव
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर बाजार में शनिवार को बारावफात पर विवादित स्थल पर लकड़ी खेल का प्रदर्शन को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया। सूचना पर समय से पहुंची पुलिस ने मामले को आगे बढ़ने से संभाल लिया। दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
गोपालापुर बाजार मे एक विवादित स्थल है। जहां पर सुलह समझौते के तहत सिर्प मुहर्रम के दिन लकड़ी खेलने की छूट वर्ग विशेष के लोगों को दी गई हैं लेकिन शनिवार को बारावफात पर भाऊपुर के संप्रदाय विशेष के लोगों ने जुलूस लेकर पहुंचे और विवादित स्थल पर लकड़ी खेलना चाहा। इस पर गोपालापुर बाजार के लोगों ने दुकानें बंद कर दी और विरोध करते हुए सड़क पर चले आए। दोनों तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई। इसी दौरान सूचना पर फुलिस फोर्स पहुंच गई। थोड़ी ही देर में तीन थानों की पुलिस गोपालापुर बाजार में पहुंच गई और लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया। सीओ मडिय़ाहूं खुद मौके पर कैंप कर रहे हैं। तनाव को देखते हुए मौके पर फोर्स तैनात कर दी गई है।