{"_id":"5a21af254f1c1b156b8b9b78","slug":"15121570919-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना स्थल के बाहर रहा मेले जैसा माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना स्थल के बाहर रहा मेले जैसा माहौल
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
मतगणना स्थल पर जुटी भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। मतगणना स्थल के अंदर जहां पुलिस और मतगणना एजेंटों की भीड़ जमा रही वहीं बाहर मेले जैसा माहौल रहा। मतगणना स्थल के बाहर जमा भीड़ पल पर का रुझान जानने को बेताब दिखी।
प्रत्येक चक्र की मतगणना पूरी होने के बाद माइक से एलान जरूर किया जा रहा था लेकिन माइक का साउंड इतना कमजोर था कि उसकी आवात अंदर ही ठीक से सुनाई नहीं दे रही थी। एजेंटों के फोन पुलिस ने गेट पर ही जमा करवा लिए थे जिससे समर्थक अंदर का हाल जानने के लिए बेताब रहे। जब भी कोई मतगणना स्थल से बाहर निकलता तो बाहर जमा भीड़ अपने चहेते उम्मीदवार की स्थिति जानने के लिए उसकी ओर दौड़ पड़ती। सुरक्षा ड्यूटी में लगे कई पुलिस के जवान व अधिकारी भी पल पल की रिपोर्ट जानने के लिए उत्सुक दिखे। शीतला चौकिया मंडी परिसर में मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए थे। भीड़ को शाहगंज चौराहे के पास ही रोक दिया था। सड़क पर भारी भीड़ जमा थी। जैसे ही अंदर से किसी प्रत्याशी के बढ़त बनाने की खबर बाहर आती तो संबंधित के समर्थक नारेबाजी शुरू कर देते। बाहर नारेबाजी कर रहे उत्साहित समर्थकों को कई बार पुलिस को खदेडना पड़ा।