फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मोबाइल रक्तदान एम्बुलेंश का प्रेक्षक ने किया उद्घाटन

मोबाइल रक्तदान एम्बुलेंश का प्रेक्षक ने किया उद्घाटन

Sat, 02 Dec 2017 01:19 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल रक्तदान एम्बुलेंश का प्रेक्षक ने किया उद्घाटन
मंडी परिसर में रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते प्रेक्षक आलोक कुमार
जौनपुर। जिला चिकित्सालय में पूर्वान्ह 10 बजे प्रेक्षक आलोक कुमार तृतीय ने मोबाइल रक्तदान एम्बुलेंस का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर डा. एसके दास की देख-रेख में 40 लोगों ने रक्तदान किया। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, पुलिस अधीक्षक केेके चौधरी, सीएमओ डा. ओपी सिंह की देख-रेख में मोबाइल रक्तदान एम्बुलेंस में अभिलाषा सिंह, डीएसटीओ रामनारायन यादव सहित लगभग एक दर्जन अधिकारी, कर्मचारियों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर डा. गिरीश चन्द्र द्विवेदी संयुक्त निदेशक चिकित्सा वाराणसी, डा. आरबी सिंह, शालिनी मौर्या, सन्देश कुमार, महेश कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विश्व एड्स दिवस पर गोष्ठी का आयोजन
जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रभारी जनपद न्यायाधीश अजय त्यागी निर्देशन में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी ओपी सिंह की अध्यक्षता में किया गया जिसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मध्यस्थ अधिवक्ता डॉ. दिलीप कुमार सिंह, रिटेनर लायर मनोज कुमार वर्मा, डा. एके शर्मा, सीमा सिंह, अभिषेक उपाध्याय आदि ने एड्स की उत्पत्ति इसकी भयानक स्थिति इसके कारण एवं निवारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एड्स विशेष कर असुरक्षित यौन सम्बन्ध संक्रमित इन्जेक्शन लगाने एवं संक्रमित रक्त चढ़ाने से तथा किसी भी प्रकार के अप्राकृतिक यौन सम्बन्ध से होता है। इस अवसर पर विभिन्न एनजीओ के कार्यकर्ता और चिकित्सक स्वयं सेवक तथा सम्भ्रान्त लोग मौजूद थे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के राम जियावन एवं राजेश कुमार यादव उपस्थित रहे। संचालन डा. सुजीत कुमार यादव द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed