फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भाजपा प्रत्याशियों को जनता ने नकारा, सिर्फ दो स्थानों पर मिली विजय

भाजपा प्रत्याशियों को जनता ने नकारा, सिर्फ दो स्थानों पर मिली विजय

Sat, 02 Dec 2017 01:22 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशियों को जनता ने नकारा, सिर्फ दो स्थानों पर मिली विजय
बदलापुर की निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष अमरदेई
जौनपुर। नगरीय निकाय चुनाव में तीन नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। इसमें केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने के बाद भी शहर की सरकार बनाने में कामयाबी नहीं मिली। खासकर नगर पंचायत अध्यक्ष की सीटों पर जनता ने नकारा है। इन्हें महज नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर और शाहगंज में अध्यक्ष की कुर्सी से संतोष करना पड़ा। वहीं नगर पंचायतों में अघ्यक्ष की कुर्सी सपा, बसपा के साथ ही निर्दलीयों के खाते में गई है।
विज्ञापन

जौनपुर नगर पालिका परिषद के चुनाव में बारह प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था। जिसमें बसपा की माया टण्डन 22,740 मत पाकर विजयी हुईं। उन्होंने सपा की पूनम मौर्या को 5223 मतों से पराजित की। सपा की पूनम मौर्या को 17,517 मत मिले। भाजपा की किरन श्रीवास्तव 17,516 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। कांग्रेस की चित्रलेखा को 11,560 मत मिले। मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका में भाजपा के शिव गोविंद साहू 4241 मत पाकर पार्टी की इज्जत बचाने में कामयाब रहे। इन्होंने दूसरे स्थान बसपा के शैलेन्द्र को 1349 मतों से पराजित किया। बसपा के शैलेंद्र को 2892 मत मिले। सपा के तहसीमुलहक को 2187 मत मिला। इसी तरह से नगर पालिका शाहगंज के अध्यक्ष की कुर्सी भाजपा की झोली में आई। यहां की सीट से भाजपा की गीता जायसवाल ने कुल 3814 मत पाकर बसपा की ऊषा को 1070 वोटों से पराजित किया। बसपा की ऊषा को 2744, सपा की सावित्री को 1329 वोट प्राप्त हुए। नगर पंचायतों में तो बसपा, सपा समेत अन्य दलों ने मिलकर भाजपा की लुटिया ही डुबो दी। नगर पंचायत जफराबाद में रालोद प्रत्याशी प्रमोद बरनवाल ने 2080 मत पाकर सपा के सरफराज को हराया। सरफराज को महज 1648 मत प्राप्त हुए। यहां भाजपा की मनोरमा श्रीवास्तव को 547 मतों से ही संतोष करना पड़ा। मछलीशहर में सपा की शबीना बानो ने 2801 मत पाकर दूसरे पर रालोद की सरोज जायसवाल को जीत हासिल की। इनकों 2587 मत मिले। कांग्रेस की रूखसाना को 2468 और भाजपा की रेखा देवी 1843 मत मिल सका। खेतासराय में सपा के वसीम अहमद ने 3837 मत पाकर निर्दलीय निर्मला को हराया। निर्मला को 2145 मत मिला। जबकि बदलापुर में सपा की अमरदेई ने 2661 मत पाकर बसपा की मालती को पराजित किया। इन्हें 2618 और भाजपा की सुमन को 2350 मत मिला।
विज्ञापन

नगर पंचायत केराकत में अध्यक्ष पद के निर्दल प्रत्याशी विजय कुमार गुप्त ने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा की मीना साहू को 1415 मतों से शिकस्त दी। विजय कुमार गुप्त को 2713 मत मत मिले जबकि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं सपा प्रत्याशी मीना साहू को 1298 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी अशोक जायसवाल को 964, कांग्रेस की शबनम नाज को 346 मत मिले। यहां नौ मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों को नकारते हुए नोटा का इस्तेमाल किया। 214 मत निरस्त पाए गए। वर्ष 2012 के चुनाव में केराकत से सपा की मीना साहू अध्यक्ष चुनी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचातय मडिय़ाहूं में अध्यक्ष की कुर्सी निर्दलीय प्रत्याशी रुखसाना के खाते में गई। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के उम्मीदवार विनोद सेठ को 1798 मतों से हरा दिया। रुखसाना को 3727 मत मिले जबकि भाजपा के विनोद सेठ को 1929 मतों से संतोष करना पड़ा। इनके अलावा सपा के कमला साहू को 987 मत, बसपा के रामजीत को 1740 और निर्दल महेश साहू को 1878 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed