फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को लेकर भाजपा में ऊहापोह

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को लेकर भाजपा में ऊहापोह

Mon, 06 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को लेकर भाजपा में ऊहापोह
जौनपुर। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सपा और बसपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं लेकिन जौनपुर, शाहगंज, मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका परिषद और छह नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी में ऊहापोह की स्थिति है। टिकट के दावेदारों से लेकर उनके पैरोकार भी टिकट के लिए लखनऊ में डेरा जमाए हुए हैं। सूत्रों की मानें तो सात नवंबर को अध्यक्ष पद की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने जौनपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए पूनम मौर्या को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसके अलावा शाहगंज, मुंगराबादशाहपुर नगरपालिका एवं सभी नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बसपा ने दिनेश टंडन की पत्नी माया टंडन को अपना प्रत्याशी बनाया है। बसपा के बागी सलीम खां की पत्नी शाहिन बानो ने निषाद पार्टी का दामन थाम लिया है। आम आदमी पार्टी ने डा. बीना त्रिपाठी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। लेकिन सभी की निगाहें भाजपा प्रत्याशी पर टिकी हैं। सपा से पूनम मौर्या के प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा का समीकरण बदल सकता है। जिस तरीके से सपा ने किसी नेता की पत्नी को तबज्जो नहीं दिया है। वैसे ही भाजपा सख्त कदम उठा सकती है। वैसे समीकरण हर रोज बदल रहे हैं। कुछ लोग चहेते प्रत्याशी को चुनाव लड़ाना चाहते हैं। टिकट को लेकर भाजपा तीन गुटों में बंटी हुई है। तीनों गुट अपने - अपने प्रत्याशी को चुनाव लड़ाना चाहते हैं। एक गुट प्रापर्टी लीडर की पत्नी को प्रत्याशी बनाना चाहता है तो दूसरा गुट भाजपा महिला नेता के पक्ष में है। तीसरा गुट दोनों को नहीं चाहता है। उनका कहना है कि इन्हें छोड़कर किसी को भी उम्मीदवार बना दिया जाए। प्रदेश नेतृत्व गुटबाजी से वाकिफ है। चुनाव किसे लड़ाया जाए, नाम भी तय कर चुका है लेकिन घोषणा नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed