फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   रविवार के कारण दूसरे दिन भी नहीं हुआ नामांकन

रविवार के कारण दूसरे दिन भी नहीं हुआ नामांकन

Mon, 06 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
रविवार के कारण दूसरे दिन भी नहीं हुआ नामांकन
दूसरे दिन रविवार को भी नामांकन न होने से कलेक्ट्रेट परिसर में पसरा सन्नाटा
जौनपुर। निकाय चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन रविवार को भी जिले की तीन नगर पालिकाओं और छह नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए किसी ने पर्चा नहीं भरा। इतना जरूर था कि पर्चा खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। अध्यक्ष पद के लिए कुल 35 और सदस्य पद के लिए कुल 240 लोगों ने पर्चा खरीदा। मुंगराबादशाहपुर में एक भी पर्चा नहीं खरीदा गया जबकि केराकत में केवल सदस्य पद के लिए पर्चे खरीदा गया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद जौनपुर के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए एक भी नामांकन नहीं हुआ लेकिन अध्यक्ष के आठ और सदस्य के 64 पर्चे खरीदे गए। अध्यक्ष पद के लिए माया टंडन पत्नी निर्वतमान नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन ने तीन पर्चे, शकीना बानो पत्नी मोहम्मद रईस ने दो पर्चे और बीना त्रिपाठी पत्नी डा.राजेश त्रिपाठी ने तीन पर्चे खरीदे। वार्ड एक से 39 तक 64 लोगों ने पर्चे खरीदे। जफराबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए एक भी नामाकंन नहीं हुआ लेकिन अध्यक्ष पद के लिए तीन और सदस्य पद के लिए 11 लोगों ने पर्चे खरीदे। इनमें अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार, विजय कुमार व योगेंद्र ने पर्चा खरीदा जबकि वार्ड नंबर एक से लेकर 10 तक के लिए 11 लोगों ले पर्चे खरीदे। बदलापुर नगर पंचायत में अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए नामांकन नहीं हुआ लेकिन अध्यक्ष पद के लिए छह व सदस्य पद के लिए 32 नामांकन पत्र खरीदे गए। इसमें अध्यक्ष पद के लिए इंदुप्रभा, मलावती, सुमन, फूला देवी, शोभावती व प्रेमा देवी ने पर्चे खरीदे। जबकि एक से 15 वार्डों में सदस्य पद के लिए 32 लोगों ने पर्चे खरीदे । नगर पालिका परिषद शाहगंज के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए एक भी नामांकन नहीं हुआ लेकिन अध्यक्ष पद के लिए आठ व सदस्य पद के लिए 73 पर्चे खरीदे गए। इसमें अध्यक्ष पद के लिए अलका गुप्ता पत्नी श्याम जी गुप्ता ने चार पर्चे खरीदो वहीं मुसर्रत जहां पत्नी परवेज अहमद, सावित्री देवी पत्नी स्व. राजेश साहू,अनीता देवी पत्नी प्रदीप कुमार विश्वकर्मा व गीता देवी पत्नी जयप्रकाश ने एक-एक सेट पर्चा खरीदा। जबकि एक से लेकर 25 वार्डों में सदस्य पद के लिए कुल 73 नामांकन पत्र खरीदे गए।
विज्ञापन

खेतासराय नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए एक भी पर्चा नहीं भरा गया लेकिन छह अध्यक्ष पद व 24 सदस्य पद के लिए पर्चे खरीदे गए। इसमें अध्यक्ष पद के लिए फहीम अंसारी व शमा परवीन पत्नी फहीम अंसारी ने एक-एक और चिराग रोशन पुत्र अज्जू व अमित कुमार पुत्र किशोरी लाल ने दो-दो पर्चे खरीदे। मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए नामांकन नहीं हुआ वहीं एक भी पर्चा नहीं खरीदा गया। मछलीशहर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के दो व सभासद पद के लिए सात पर्चे खरीदे गए। मड़ियाहूं नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य पदके लिए एक भी नामांकन नहीं हुआ लेकिन अध्यक्ष पद के लिए दो पर्चे और सदस्य पद के लिए 12 पर्चे खरीदे गए। केराकत नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए एक भी नामांकन नहीं हुआ। वहीं अध्यक्ष पद के लिए एक भी पर्चा नहीं खरीदा गया। जबकि सदस्य पद के लिए 17 पर्चा खरीदे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकन के दूसरे दिन रविवार को एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं होने से नामांकन स्थलों पर सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि निर्धारित समय से नामांकन कार्य में लगे आरओ और एआरओ सहित अन्य कर्मचारी पूरे दिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed