फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   वैरिकेटिंग करने का कार्य अंतिम पड़ाव में

वैरिकेटिंग करने का कार्य अंतिम पड़ाव में

Fri, 03 Nov 2017 12:17 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
वैरिकेटिंग करने का कार्य अंतिम पड़ाव में
निकाय चुनाव के मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर में की जा रही बैरिकेडिंग
जौनपुर। नगर पालिका जौनपुर व नगर पंचायत जफराबाद के अध्यक्ष व सदस्य पद पर नामांकन का कार्य सकुशल संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में बैैरिकेडिंग का कार्य अंतिम चरण में हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर के चारों तरफ बैरिकेडिंग की जा रही है। नामांकन के दौरान सिर्फ कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट ही खुला रहेगा। शेष सभी गेट बंद रहेंगे।
विज्ञापन

जिले के तीन नगर पालिका व छह नगर पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए नामांकन का कार्य चार नवंबर से प्रारंभ होगा, जो 10 नवंबर तक चलेगा। इसके लिए नामांकन कक्ष का भी चयन कर दिया गया है। इस दौरान उक्त तिथि को नगर पालिका परिषद जौनपुर व नगर पंचायत जफराबाद के अध्यक्ष व सदस्य पद का नामांकन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित न्यायालयों में होना है। नामांकन कार्य में अवरोध उत्पन्न न हो। इसके लिए कलेक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग की जा रही है। तीन नंबर तक बैरिकेडिंग का कार्य पूरा हो जाएगा। इस दौरान नमांकन कक्षों के सामने से लेकर कलेक्ट्रेट के मेन गेट को छोड़कर शेष गेटों सहित अन्य स्थानों पर बैरिकेडिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed