{"_id":"59fb65c84f1c1b86698b917b","slug":"150964790514-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों ने मानदेय के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों ने मानदेय के लिए किया प्रदर्शन
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर सिटी मजिस्ट्रेट को पत्रक सौंपते वित्तविहीन शिक्षक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ के बैनर तले वित्तविहीन शिक्षकों ने मानदेय की मांग लेकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया और मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नारेबाजी भी की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष मंगरू राम मौर्य्र के नेतृत्व में शिक्षकों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे जल भरो आंदोलन करेंगे। जिला मंत्री विवेक यादव ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण वित्तविहीन शिक्षक अपने आप को असहाय महसूस कर रहे हैं। सरकार ने मानदेय बंद करके सरकार ने शिक्षकों के साथ अन्याय किया है। ब्लाक अध्यक्ष भानु प्रकाश सिंह मे कहा कि सरकार को शिक्षक हितों को देखते हुए मानदेय का भुगतान करना देना चाहिए। दिनेश यादव, राम प्रसाद, ने कहा कि हजारों शिक्षक भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। शिक्षक जेल भरने के लिए तैयार हैं। मांगे पूरी नहीं हुई तो जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर क्षमानाथ, केके, प्रभाकर दुबे, अशोक यादव, विजय कुमार, राय साहब, रविकांत, आनंद कुमार, जयराम यादव, राजधारी, जिलेदार, लालचंद, शोभनाथ, राजेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। मंगरू राम मौर्या ने आभार जताया।