{"_id":"59fb65b64f1c1b6a678b90aa","slug":"150964788717-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट के अभाव में ठप हो गया दुद्धी लुंबिनी मार्ग का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट के अभाव में ठप हो गया दुद्धी लुंबिनी मार्ग का निर्माण
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
जर्जर दुद्धी- लुंबिनी मार्ग की हालत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिले की प्रमुख सड़कों में शुमार दुद्धी-लुंबिनी मार्ग की मरम्मत का काम बजट के अभाव में ठप पड़ गया है। जौनपुर से भकुरा मोड़ तक सड़क की दशा बदतर हो गई है। कई स्थानों पर तो पैदल चलने में भी परेशानी होती है। गड्ढों में तब्दील हो चुकी इस सड़क पर न सिर्फ चलने वाले बल्कि सड़क किनारे रहने वाले लोग धूल के गुबार से परेशान हैं।
शहर के मध्य से होकर गुजरने वाली दुद्धी लुंबिनी सड़क इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि यह अयोध्या से काशी को जोड़ती है। शाहगंज से जौनपुर के बीच करीब 32 किलोमीटर तक सड़क की मरम्मत के लिए पिछली सरकार ने 125 करोड़ का बजट मंजूर करते हुए 40 करोड़ की धनराशि जारी की थी। 40 करोड़ की लागत से शाहगंज से सरायख्वाजा क्षेत्र के भकुरा मोड़ तक सड़क की मरम्मत का काम पूरा हुआ था कि तबतक सूबे की सत्ता बदल गई। मौजूदा सरकार के कार्यकाल के करीब आठ माह बीत गए लेकिन सड़क की मरम्मत के लिए विभाग को बजट नहीं मिला। इलाके के विधायक और नगर विकास राज्य मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने दावा किया था कि बारिश के चलते सड़क का निर्माण बंद है। बारिश बंद होते ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा लेकिन अबतक काम शुरू नहीं हुआ। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के चलते दैनिक यात्री सर्वाइकल और स्पाइंडलइटिस जैसी बीमारी के शिकार हो रहे हैं। जौनपुर से शाहगंज तक प्रतिदिन यात्रा करने वाले सच्चिदानंद सिलाची कहते हैं कि सड़क खराब होने की वजह से ट्रेन से सफर करना पड़ रहा है। इसके लिए समय से दो घंटे पहले ही घर छोड़ देना पड़ता है। दैनिक यात्री खेतासराय निवासी रणधीर अस्थाना कहते हैं कि बाइक से यात्रा इसलिए बंद कर देनी पड़ी कि गर्दन में दर्द होने लगा था। डाक्टर की सलाह पर बाइक चलाना बंद करना पड़ा। इसी इलाके के अहिरोपरशुरामपुर निवासी अमरबहादुर यादव कहते हैं खराब सड़क पर सफर करने के चलते ही वह स्पाइंडिलाइटिस से पीड़ित हैं।
व्यवसायिक नजरिए से शाहगंज तहसील जिले की सबसे बड़ी तहसील है। शाहगंज की गल्ला मंडी पूर्वांचल की बड़ी गल्ला मंडियों में गिनी जाती है लेकिन सड़क की दशा खराब होने के चलते कारोबार पर भी असर पड़ा है। गल्ला कारोबारी रामचंद्र अग्रहरि कहते हैं कि ट्रक चालक जौनपुर से शाहगंज जाने के लिए जल्दी तैयार नहीं होते। जाते भी हैं तो इसके एवज में भाड़ा अधिक देना पड़ता है।
विज्ञापन
दुद्धी-लुंबिनी मार्ग कुद्दूपुर तिराहे से शहर में प्रवेश कर सुक्खीपुर, शाहगंज पड़ाव, शाहीपुल, ओलंदगंज से होकर पालीटेक्निक चौराहे से गुजरती है। शहर में भी इस सड़क की हालत बेहद खराब है। बारिश के दिनों में लोगों को जहां कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। इन दिनों लोग सड़क पर बने गड्ढे और धूल से परेशान हैं।
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता केजी सारस्वत ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए जितना बजट मिला था उतना कार्य करा दिया गया। शासन से बजट मांग की गई है। बजट मिलते ही दुद्धी-लुंबिनी मार्ग की मरम्मत का काम पूरा करा दिया जाएगा।