{"_id":"59f8c67a4f1c1b86698b8aa8","slug":"15094760482-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दी गयी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दी गयी श्रद्धांजलि
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का शहादत दिवस जिले भर में विभिन्न संगठनों ने मनाया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की पहचान विश्वपटल पर बनाई।
जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर अध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह की अध्यक्षता में शहादत दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के योगदान के लिए देश सदैव उनका ऋण रहेगा। इस मौके पर नियाज ताहिर शेखर, भृगुनाथ रावत, रामदेवल यादव, यतीन्द्र नाथ त्रिपाठी, आनंद मिश्र, हर्ष कुमार पांडेय, सरपुराज हुसैन, इंद्रसेन श्रीवास्तव, देवेन्द्र मिश्र, आफताब अहमद, सत्यवीर, राम औतार आदि मौजूद रहे। संचालन अधिवक्ता विजय शंकर उपाध्याय ने किया। मछलीशहर: शहादत दिवस पर देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर चक्रपाणी पांडेय, विजयशंकर उपाध्याय, राधे लहरी, नन्हे अंसारी, लवकुमार मोदनवाल महमूद अंसारी आदि ने पुष्प अर्पित किया।
घनश्यामपुर: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर मंगलवार को बदलापुर के इंदिरा चौक पर मनाई गई। इस मौके फर उपस्थित लोगों ने उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर प्रकाश डाला। कांग्रेसियों ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर काँग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रामचंद्र मिश्र , मंडल अध्यक्ष कमला प्रसाद तिवारी , रामजियावन तिवारी , मुंशीरजा , महात्मा शुक्ला , विजय प्रताप सिंह ,अच्छेलाल , संतोष तिवारी , हरिहर प्रसाद सिंह , सोनू आदि मौजूद थे। सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर के जय बजरंग महिला पीजी कालेज में कांग्रेस जनों ने पुण्य तिथि पर लौह महिला इंदिरा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके उन्हें याद किया। मुख्य रुप से प्रबंधक घनश्याम मिश्रा, पूर्व प्रधानाचार्य विनय कुमार गुप्त, बबली जायसवाल, सीता राम पटेल, आजम राइन, बंशीलाल गुप्त, रामनिरंजन पाठक, चंचल मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
बक्शा: विकास खंड के महनपुर नेवादा में स्थित श्री सीताराम क्रांतिकारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एवं पूर्व विधायक तेजबहादुर सिंह की पुण्य तिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व प्रधान ह्र्दयनारायन तिवारी सहित कांग्रेसियों ने इंदिरा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। संचालन कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष देवराज पांडेय ने उन्हें देश की विभूति बताया। इस दौरान कांग्रेसी नेता जयशंकर दूबे, विक्रम सिंह, रमाशंकर उपाध्याय, दीपक उपाध्याय, हरिशंकर दूबे, बबलू गुप्ता, लालचन्द यादव, अम्बरीष दूबे मौजूद रहे।