{"_id":"59f37f8f4f1c1bb6678b7e57","slug":"1509130208923-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल के आरोप में 23 परीक्षा केंद्र डिबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल के आरोप में 23 परीक्षा केंद्र डिबार
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में अनियमितता बरतने वाले 23 कालेज डिबार घोषित कर दिए गए हैं। साथ भी इन कालेजों को एक साल तक परीक्षा केंद्र बनाने पर रोक लगा दी गई है। नकल के आरोपी कालेजों में सबसे अधिक 13 कालेज आजमगढ़ जिले के हैं। उड़ाका दल की रिपोर्ट पर आरोपी कालेजों की कापियां यूएफएम कमेटी को जांच के लिए सौंपी गई थी। जांच के बाद इन कालेजों पर लगाए आरोप सही पाए गए। आरोप साबित होने पर कमेटी की संस्तुति पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कालेजों को एक साल के लिए डिबार कर दिया है। विश्वविद्यालय की इस कार्रवाई से कालेजों में हड़कंप मचा है।
विश्वविद्यालय के सत्र 2016-17 की मुख्य परीक्षा के दौरान उड़ाका दल ने 130 कालेजों के खिलाफ सामूहिक नकल कराने की शिकायत विश्वविद्यालय में दर्ज कराई थी। संज्ञान में आने पर विश्वविद्यालय ने इन कालेजों की कापियों को अलग कराकर उसे जांच के लिए यूएफएम कमेटी को भेज दी थी। यूएफएम कमेटी ने मामले की जांच विषय विशेषज्ञों से कराई। जांच में आरोप साबित नहीं होने पर 107 कालेजों को बरी कर दिया गया था। 23 कालेजों पर सामूहिक कराने का आरोप सिद्ध हुआ है। कमेटी ने इन कालेजों को एक साल तक परीक्षा केंद्र बनाने पर रोक लगा दी है। कमेटी ने मामले को परीक्षा समिति के सुपुर्द कर दिया है। परीक्षा समिति इन कालेजों के खिलाफ कार्रवाई तय करेगी।