{"_id":"59f22fe94f1c1b76678b7979","slug":"15090442815-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कर्मचारियों पर लाठीचार्ज का जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कर्मचारियों पर लाठीचार्ज का जताया विरोध
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
लाठीचार्ज के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करतीं आंगनबाड़ी महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। पंद्रह सूत्री मांगों को लेकर लखनऊ में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में उर्मिला प्रजापति की अध्यक्षता में आम सभा की। इसमें विरोध प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प लिया गया।
सभा को कृष्णा सिंह, गायत्री मिश्रा, हेमलता श्रीवास्तव, मंजू, ऊषा देवी, रीता, सुनीता देवी, विमला देवी, सरस्वती वर्मा, अनीता सिंह आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने लखनऊ में पुलिस के लाठीचार्ज जैसे कृत्यों का विरोध करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि उत्तर-प्रदेश में लोकतांत्रिक सरकार नहीं है। आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने इस घटना को लेकर सरकार की घोर निंदा की। पेंशनर एसोसिएशन के महामंत्री राजबली यादव ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक सीबी सिंह, उपाध्यक्ष अशोक कुमार ने सरकार पर उत्पीड़नात्मक कार्रवाई कराने का आरोप लगाया। इस मौके पर शकुंतला, अनारा, अंतरा, पुष्प कुमारी, रेखा, राजकुमारी आदि उपस्थित रहीं। संचालन सोना देवी ने किया।