फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   टेम्पो पलटने से एक की मौत, सात घायल

टेम्पो पलटने से एक की मौत, सात घायल

Mon, 23 Oct 2017 12:23 AM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
टेम्पो पलटने से एक की मौत, सात घायल
मुंगराबादशाहपुर । पवारा थाना क्षेत्र के रायबरेली- जौनपुर मार्ग पर पवारा टोल प्लाजा के पास रविवार की शाम चार बजे अनियंत्रित होकर सवारी लदा टेम्पो पलट गया। जिसमें सवार एक बालिका की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख दो लोगों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एक टेम्पो सवारी बैठाकर रविवार को रायबरेली- जौनपुर मार्ग पर जा रहा था। वह पवारा टोल प्लाजा के पास पहुंचा था तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार नायनशी(7) पुत्री राजेश निवासी रामपुर कला थाना मछलीशहर की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि परामहंशा सिंह (50 ) निवासी बनगाँव पवारा, सरस्वती देवी (44) निवासी बोडेपुर पवारा, धर्मा देवी (45) पत्नी राजेश निवासी रामपुरकला मछलीशहर, कंहैयालाल (10) पुत्र राजेश ,आरती (8) पुत्री राजेश , नितेश(6 ) पुत्र राजेश व अनिला देवी (45) पुत्री कमलेश निवासी बोडेपुर घायल हो गए। सभी घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख परामहंसा व सरस्वती को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed