{"_id":"59ece8164f1c1b86698b6f40","slug":"150869821014-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ रवाना हुई सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ रवाना हुई सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ में प्रस्तावित धरना प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए भंडारी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से रवाना होतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। राज्यकर्मचारी घोषित करने सहित 15 सूत्रीय मांगों को लेकर 23 अक्तूबर को जीपीओ पार्क लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन में भाग लेने के लिए रविवार को सैकड़ो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रवाना हुई। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भंडारी स्टेशन से बरेली -जौनपुर पैसेंजर से गई।
आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन संघ के आह्वान पर जिले के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में एक माह से अधिक समय से हड़ताल चल रहा है। इस दौरान उनके द्वारा लगातार मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की जा रही है। इसी बीच मांगों को पूरा करने को लेकर 23 अक्तूबर को संघ द्वारा जीपीओ पार्क में होने वाले धरने में प्रतिभाग करने के लिए जिले से सैकड़ो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रविवार को रवाना हुई। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बरेली -जौनपुर पैसेंजर से भंडारी स्टेशन से रवाना हुई। लखनऊ जाने वालों में जिलाध्यक्ष सरिता सिंह, छाया यादव, अर्चना सिंह, सुनीता यादव, रेखा राय, हिमांद्री दूबे, सुनीता, ज्योति गौड़, गीता सोनकर,मीरा सिंह व कलावती आदि रहीं।