फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पुलिस की लापरवाही के खिलाफ धरने पर बैठे शिक्षक

पुलिस की लापरवाही के खिलाफ धरने पर बैठे शिक्षक

Fri, 06 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की लापरवाही के खिलाफ धरने पर बैठे  शिक्षक
मुफ्तीगंज। केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुरारा गांव स्थित आदर्श इंटर कालेज के शिक्षकों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गुरुवार को शिक्षण कार्य बंद कर विद्यालय के मुख्य द्वार पर धरना दिया। शिक्षकों का आरोप है कि विद्यालय में घुसे अराजकतत्वों ने गालीगलौज के साथ शिक्षकों से बदसलूकी की। इसकी सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

विद्यालय में बुधवार की दोपहर कक्षा नौ के छात्र सनी यादव और सतीश सरोज के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। अध्यापक ने दोनों छात्रों को डांट कर घर भेजा और अभिभावक को बुलाकर लाने को कहा लेकिन दोनों घर न जाकर अराजक तत्वों को लेकर विद्यालय पहुंच गए। अराजक तत्व शिक्षकों से गाली गलौज करने लगे। इसकी सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची तो अराजकतत्व फरार हो गए। पुलिस के जाने के बाद अराजक तत्व गोल बनाकर पहुंचे और फिर गाली गलौज करते हुए विद्यालय का गेट तोड़ने लगे। प्रधानाध्यापक लालजी यादव ने केराकत कोतवाली में लिखित तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं हुई। गुरुवार को फिर अराजकतत्व विद्यालय परिसर में घुस गए और अध्यापक और कर्मचारियों से गालीगलौज करने लगे। प्रधानाध्यापक लालजी यादव ने केराकत कोतवाली पुलिस को फोन पर सूचना दी लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। पुलिस के नहीं पहुंचने से नाराज शिक्षकों ने मुख्य गेट पर ताला बंद कर धरना दिया। इसकी सूचना फैक्स के जरिये डीआईओएस, डीएम और एसपी को दे दी। धरने पर बैठने वाले शिक्षकों में प्रधानाध्यापक लालजी यादव, शिक्षक मुरारी सिंह, रामनरायन यादव, शिवशंकर सिंह, मिथिलेश सिंह, संदीप सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सुबाष कन्नौजिया, आनंद पाल, अरविंद पाल, राजेंद्र प्रसाद सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed