{"_id":"59d67cc54f1c1bcb538b5ff6","slug":"15072289236-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारों को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारों को लेकर प्रदर्शन
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटहन। शासन की ओर से सरकारी योजनाओं का धन सीधा लाभार्थी के खाते में भेजे जाने तथा उसका जवाबदेही प्रधानों को बनाने को लेकर आक्रोशित प्रधानों ने गुरुवार को अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण पांडेय के नेतृत्व में ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
इस दौरान श्रीकृष्ण पांडेय ने कहा कि प्रधानों का अधिकार छीन उन्हें पंगु बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छता कार्यक्रम के तहत शौचालय का धन सीधे लाभार्थी के खाते में भेजा जा रहा है लेकिन उसकी जवाबदेह प्रधानों और सचिवों को बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास में लाभार्थियों का चयन सरकार द्वारा स्वयं सर्वे कराकर किया गया है। चयन से लेकर निर्माण तक जब कहीं भी ग्राम प्रधान का कोई सरोकार नहीं है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमाशंकर यादव, राम किशोर यादव, आदेश मिश्रा रिंकू, फूला देवी, लालबहादुर, बिजय बहादुर यादव, राजेश पाण्डेय, उमा शंकर आदि प्रधान मौजूद रहे।