फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सेनानियों को याद करें भावी पीढ़ी

सेनानियों को याद करें भावी पीढ़ी

Fri, 06 Oct 2017 12:11 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
सेनानियों को याद करें भावी पीढ़ी

विज्ञापन
जौनपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा है कि एकात्म मानववाद का उद्देश्य व्यक्ति एवं समाज की आवश्यकता को संतुलित करते हुए प्रत्येक जन के गरिमा पूर्ण जीवन को सुनिश्चित करना है।
पं0 दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी समारोह समिति द्वारा संचालित , सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सर्वोच्च 10 स्थान प्राप्त करने वाले छात्रो के सम्मान समारोह , प्रेक्षागृह कलेक्ट्रेट परिसर में, अध्यक्षीय उद्बोधन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में भारतीय संस्कृति एवं इतिहास के विषय से जोड़ने का है। जफराबाद विधायक डॉ हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन पर ही भारतीय जनता पार्टी कार्य कर रही है। केराकत विधायक दिनेश चौधरी ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि छात्र अपने जीवन में उनके आदर्शों को उतारने का प्रयत्न करें। क्योकि पं0 दीनदयाल उपाध्याय स्वयं बहुत मेधावी विद्यार्थी थे और अभाव में होते हुए भी अपनी शिक्षा पूर्ण की ढ्ढ बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा ने कहा कि यदि मै आज विधायक हूँ तो सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के संगठन के कारण हूँ।
विज्ञापन

इस अवसर पर पं0 दीनदयाल उपाध्याय:संपूर्ण वांग्मय नामक 15 खण्डीय पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
इस समारोह में 10 सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 156 छात्रों को मेडल व प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन कार्यक्रम प्रमुख डॉ अजय कुमार सिंह एवं आभार सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के जिला संयोजक सतीश दुबे ने किया। इसके पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विधायकगणों द्वारा डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं0 दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। प्रतियोगिता के प्रभारी सतीश दुबे ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आये सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि 25035 विद्यार्थोयों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमे से 20928 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया। 10735 छात्रों ने 60 फीसदी से ज्यादा अंक प्राप्त किया इसमें से टॉप टेन 156 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ब्रह्मदेव मिश्र, शशि मौर्य, विनय कुमार सिंह, संदीप तिवारी, पुष्पराज सिंह,रामसिंह मौर्य, डॉ नृपेन्द्र सिंह, जनार्दन सिंह,राजेश श्रीवास्तव,बच्चा भइया पंकज मिश्रा, राम विलास पाल, उषा किरन , पूनम विश्वकर्मा, पीयूष गुप्ता, मनोज दुबे, नीरज सिंह,अतुल कुमार पाण्डेय, दिव्या सिंह, रोहन सिंह,डॉ जाह्नवी श्रीवास्तव, मेनका सिंह, सुशील मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed