फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   फांसी लगाकर युवक और युवती ने दी जान

फांसी लगाकर युवक और युवती ने दी जान

Fri, 06 Oct 2017 12:11 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
फांसी लगाकर युवक और युवती ने दी जान
मीरगंज/केराकत। मीरगंज थाना क्षेत्र के चौकीखुर्द में एक युवती और केराकत क्षेत्र के नाऊपुर में एक युवक ने बुधवार की रात फांसी लगाकर जान दे दी। अभी यह नहीं पता चल सका है कि दोनों ने खुदकुशी क्यों की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चौकीखुर्द गांव निवासी मुरलीधर पांडेय मुंबई में रहते हैं। बुधवार को उनकी पत्नी निर्मला दर्शन करने मैहर गईं थी। उनका बेटा और बेटी दोनों घर पर थे। बेटी कोमल (24) घर पर थी और उसका भाई बाजार चला गया था। रात करीब आठ बजे भाई बाजार से आया तो देखा घर का दरवाजा अंदर से बंद है। उसने आवाज लगाई पर लेकिन कोई जवाब नहीं मिला तो उसने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर जाकर देखा कि उसकी बहन कोमल पंखे के सहारे फंदे पर लटक रही है। आननफानन में उसे फंदे से उतारा और एक निजी चिकित्सालय ले गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रात में ही गांव के किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी होने पर क्षेत्राधिकारी सौम्या पांडेय, थानाध्यक्ष रामचंद्र राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रात में ही फोरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती ने फांसी क्यों लगाई।
विज्ञापन

उधर, केराकत कोतवाली क्षेत्र के नाऊपुर गांव में आईटीआई के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नाऊपुर गांव निवासी राजेश सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह (18) बुधवार की देर रात पंखे से साड़ी के सहारे फंदे से लटक कर जान दे दी। अभिषेक सिंह की बहन रोमा भोर में करीब चार बजे सोकर उठी तो वह भाई को पढ़ने के लिए जगाने उसके कमरे में गई। दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाई लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। उसने खिड़की से देखा कि भाई का शरीर फंदे से लटक रहा था। यह देख वह चीख पड़ी। शोर सुनकर गांव के लोग भी जुट गए। पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की खुदकुशी का कारण नहीं पता चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed