{"_id":"59d530014f1c1ba0538b5c75","slug":"15071437342-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद आशूतोष के लिए की गई घोषणा पूरी करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद आशूतोष के लिए की गई घोषणा पूरी करने की मांग
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलापुर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी शहीद आशुतोष यादव की मां शीला देवी ने बुधवार को बदलापुर विधायक रमेशचन्द्र मिश्र को तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा। जिसमें सुल्तानपुर गांव का नाम आशुतोष नगर करने, शहीद की प्रतिमा प्रतिष्ठापित करने और नेशनल हाइवे से शहीद के घर तक पक्की सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की है। जिस पर विधायक ने मांगों को पूरा कराए जाने का आश्वासन दिया ।
शहीद की मां ने कहा कि गनर आशुतोष यादव की नियुक्ति 111 राकेट रेजीमेंट में हुई थी। 14 फरवरी को श्रीनगर के बांदीपुरा जिला में आतंकवादियों से लड़ते हुए वह शहीद हो गए थे । शहीद का पार्थिव शरीर घर पहुंचने पर सेना के अधिकारियों व जिला प्रशासन ने परिजनों को बतौर सांत्वना यह भरोसा दिलाया था कि शहीद की याद में उनकी प्रतिमा उनके घर के सामने नेशनल हाइवे पर प्रतिष्ठापित कराया जाएगा। उनके नाम पर नेशनल हाइवे से उनके घर तक दो सौ मीटर पक्की सड़क का निर्माण कराया जायेगा । किंतु सात माह बीत जाने के बाद भी अभी तक एक भी कार्य नहीं कराया जा सका । उन्होंने सुल्तानपुर गांव का नाम आशुतोष नगर करने की मांग की है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया है कि जिले में आशुतोष यादव के बाद शहीद हुए राज्य पुलिस के जवान के लिए की गई घोषणा को राज्य सरकार ने पूरा कर दिया है।