{"_id":"59d3de944f1c1bb8538b5a04","slug":"150705735017-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर गरीब को छत व स्वच्छ भारत का है पीएम का सपना-केपी सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर गरीब को छत व स्वच्छ भारत का है पीएम का सपना-केपी सिंह
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
बक्शा ब्लाक में आवास के लाभार्थियों को दिया गया प्रमाण पत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बक्शा/घनश्यामपुर। ब्लाक सभागार में मंगलवार को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में चयनित लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र दिया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद कृष्ण प्रताप सिंह ने कहा कि हर गरीब को घर देना प्रधानमंत्री का सपना है। इसे साकार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का लक्ष्य स्वच्छ भारत व प्रत्येक गरीब परिवार को छत उपलब्ध कराना है। आवास के पात्र लाभार्थियों से कहा कि वे किसी बिचौलिए के बहकावे में न आएं। विशिष्ट अतिथि बदलापुर विधायक रमेश मिश्र ने कहा कि हमारी सरकार भेदभाव से ऊपर उठ कर योजनाओं को क्रियान्वित कर रही है। सरकार की मंशा है कि हर गरीब परिवार को आवास उपलब्ध कराया जाय। कार्यक्रम में बीडीओ फूलचंद यादव ने आए हुए लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन एडीओ पंचायत रामकृष्ण यादव ने किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण उपाध्याय, प्रधान संघ अध्यक्ष शिवश्याम सिंह, शैलेंद्र पांडेय, आशीष जायसवाल, मनोज सिंह, शैलेंद्र दूबे, विभव पाठक, ओमप्रकाश यादव, राजबहादुर यादव, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
घनश्यामपुर: सांसद केपी सिंह ने मंगलवार को ब्लाक परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में कहा कि गरीबों को आवास , शौचालय , गैस सहित सभी सुविधाएं मुहैया कराना ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है। विशिष्ट अतिथि विधायक रमेशचंद्र मिश्र और सांसद ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 724 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया । इस मौके पर गंगा प्रसाद सिंह, केशव सिंह, जय कुमार सिंह , विनोद शर्मा, आदि मौजूद थे ।