फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   संशोधित फाइल

संशोधित फाइल

Wed, 04 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
संशोधित फाइल
वेतन वृद्धि के लिए लेखपालों ने दिया धरना
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस का किया बहिष्कार
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। वेतन वृद्धि और पद नाम बदलने आदि मांगों को लेकर आंदोलित लेखपाल संघ ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार किया। साथ ही तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री पत्रक एसडीएम को सौंपा।
सदर तहसील मुख्यालय पर अध्यक्ष कृष्णानंद पांडेय की अगुवाई में लेखपालों ने कार्य का बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि उनकी मांग में लेखपाल की शैक्षिक योग्यता स्नातक करने और पद नाम लेखपाल से बदलकर राजस्व उपनिरीक्षक किया जाना शामिल हैं। इसके अलावा ्ग्रेड पे 2000 से बढ़ाकर 2800 करने की मांग की जा रही है। इस मौके पर लालबहादुर सरोज, गौरव श्रीवास्तव, धीरेंद्र, विष्णु नारायण सिंह समेत अन्य लेखपाल मौजूद थे।
विज्ञापन

मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार लेखपाल संघ के अध्यक्ष जयशंकर यादव ने कहा कि चार माह पूर्व सरकार ने उनकी मांग को पूरा करने का भरोसा दिया था लेकिन मांग अभी पूरी नहीं हुई। यहां जिलाध्यक्ष लाल चंद्र श्रीवास्तव, बृजेश यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह , अमर बहादुर आदि उपस्थित रहे। मडिय़ाहूं प्रतिनिधि के अनुसार मडियाहूं तहसील के सभी लेखपालों ने दस बजे से दो बजे तक धरना दिया। अध्यक्षता लेखपाल संघ के महामंत्री रमेश चंद त्रिपाठी तथा संचालन आदर्श श्रीवास्तव ने किया। शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार धरना सभा में लेखपालों ने कहा कि वादा करने के बाद बी सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। यहां संदीप श्रीवास्तव, जयनाथ यादव, दिनेश कुमार, राजनरायन, पंधारी यादव, राजपति विश्वकर्मा, अवधेश गुप्ता, सुभाष सरोज, पारस नाथ यादव, दिनेश चंद, ओमप्रकाश यादव, चंद्रिका प्रसाद, बच्चूलाल पाल आदि मौजूद रहे। घनश्यामपुर प्रतिनिधि के अनुसार बदलापुर तहसील लेखपाल संघ ने अपनी छह सूत्रीय माँग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम डाँ. केएस पाण्डेय के को सौंपा । केराकत प्रतिनिधि के अनुसार लेखपाल संघ के अध्यक्ष प्रलय शंकर यादव की अध्यक्षता में 6 सूत्रीय मांगों को लेकर सभी लेखपाल धरने पर बैठे। अपनी मांग से संबंधित पत्रक एसडीएम को सौंपा। यहां विरेन्दर प्रताप,चंद्रिका सिंह यादव,शिव प्रकाश सिंह,संतोष गिरी,अधीर विश्वकर्मा, सुनील दत्त त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed