{"_id":"59d3de904f1c1bca538b589f","slug":"150705734712-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जताया रोष
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर धरना देती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, मानदेय बढ़ाने समेत पंद्रह सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की कलेक्ट्रेट परिसर में हड़ताल मंगलवार को सोलहवें दिन भी जारी रही। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। साथ ही मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी।
एसोसिएशन की नगर अध्यक्ष माधुरी सोनिया ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि वादा करने के बाद भी सरकार ने उनकी मांगों पर अबतक विचार नहीं किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, सुपरवाइजर पद पर शैक्षिक योग्यता व ज्येष्ठता के आधार पर पदोन्नति करने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 18 हजार और सहायिका को नौ हजार रुपये देने, राज्यकर्मियों की भांति पेंशन देने की मांग लंबे समय से की जा रही है। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक सीवी सिंह, अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, जिलामंत्री चंद्रशेखर सिंह, उपाध्यक्ष अश्वनी जायसवाल, संप्रेक्षक सभाजीत यादव, संयुक्त मंत्री शरद पटेल ने अपना समर्थन दिया। अध्यक्षता जिलामंत्री मिनाक्षी शुक्ला और संचालन मीना यादव ने किया। धरना सभा को रीना, हेमा, नीना, मंजु, प्रेमा, अल्का सिन्हा, सुजाता, मनोरमा, साधना, उषा मौर्या, सुशीला, विद्या मौर्या, श्रद्वा श्रीवास्तव, पुष्पा, चंद्रकला, गीता सोनकर, कुसुम सिंह, जया, छाया आदि ने संबोधित किया।