{"_id":"59d3de8a4f1c1bcb538b5943","slug":"15070573418-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला बंद कर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला बंद कर जताया विरोध
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
तहसील पर धरना देते दस्तावेज लेखक और स्टांप विक्रेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जमीन की ऑनलाइन रजिस्ट्री करने की व्यवस्था लागू करने के विरोध में मंगलवार को दस्तावेज लेखक संघ एवं स्टांप विक्रेता संघ ने सभी तहसील कार्यालयों पर स्थित रजिस्ट्री कार्यालयों पर ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही इस व्यवस्था को खत्म करने की मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा। विरोध प्रदर्शन के चलते रजिस्ट्रीय कार्यालय में कोई रजिस्ट्री नहीं हो सकी।
दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष धरणीधर सिंह ने कहा कि उप निबंधक कार्यालयों में जितनी भी डीड का रजिस्ट्रेशन किया जाए उसमें दस्तावेज लेखक की सहभागिता दी जाए। क्योंकि हमें लाइसेंस दिया गया है। ऑनलाइन व्यवस्था होने से हजारों लोगों के सामने रोजगार का संकट पैदा हो गया है। इस मौके पर अवनीश कुमार दुबे, राजबहादुर पाल, सुभाष श्रीवास्तव, विजय प्रकाश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। स्टांप विक्रेता संघ के अध्यक्ष जयशंकर उपाध्याय, महामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऐसी व्यवस्था से उनका रोजगार छिन जाएगा। इस मौके पर आनंद सिंह, अनिल सिंह, मंगला सिंह मौजूद रहे।
मडियाहूं : तीन अक्तूबर से ऑनलाइन रजिस्ट्री व्यवस्था शुरू होने के विरोध में तहसील के दस्तावेज लेखकों ने रजिस्ट्री कार्यालय में ताला बंद कर नारेबाजी की। इस अवसर पर हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ,घनश्याम यादव, बांकेलाल मौर्य ,अशोक श्रीवास्तव, त्रिलोकी यादव, उदय राज यादव, जाकिर अली, शोभनाथ पटेल ,कमलेश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मछलीशहर: वसीका नवीसों ने रजिस्ट्री कार्यालय पर ताला लगाकर धरना दिया। तहसील अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिबंधक कार्यालय में तालाबंदी की। उन्होंने ऑनलाइन रजिस्ट्री को वसीकानवीस विरोधी बताया। प्रदर्शन में तहसील अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, महामंत्री संजय कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष राय साहब, दिनेश श्रीवास्तव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, विजय पटेल, केशव सिंह, विनोद श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव, वीरेंद्र श्रीवास्तव, सालिक राम पटेल, किशोरी लाल यादव, नागेंद्र मौर्य, शीतला प्रसाद पांडेय आदि मौजूद रहे।
शाहगंज: दस्तावेज लेखक संघ की हड़ताल के चलते एक भी रजिस्ट्री नही हुई। संघ के अध्यक्ष उमेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में वसीकानवीस और स्टांप विक्रेताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर रत्नेश श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव, राजेश यादव, राजनाथ यादव आदि मौजूद रहे। बदलापुर: रजिस्ट्री कार्यालय के मुख्य दरवाजे पर ताला बंद कर वसीकानवीशों ने विरोध में प्रदर्शन किया। ज्ञापन बदलापुर के उपनिबंधक प्रमोद कुमार सिंह को सौंपा। इस मौके पर सुरेंद्र कुमार सिंह , राजकुमार सिंह , अरुण कुमार सिंह, सुनील कुमार श्रीवास्तव ,ओमप्रकाश निषाद ,मुकेश कुमार , आशाराम यादव , सभाजीत यादव आदि लोग मौजूद थे।