{"_id":"59d3de884f1c1bcc538b591c","slug":"150705733918-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
प्रचार वैन को हरी झंडी दिखाते डीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा ने मंगलवार को एलईडी वीडिओ वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वैन के जरिये नगर क्षेत्र में जगह-जगह 17 अक्तूबर तक प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, नीतियों व स्वच्छता विषयक कार्यक्रम दिखाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश सरकार के छह माह का कार्यकाल पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियों, नीतियों व स्वच्छता विषयक कार्यक्रमों की लोगों को जानकारी देने के लिए एलईडी वीडिओ वैन लगाई गई है। इसके जरिये तीन से 17 अक्तूबर तक पूरे जिले में घूमकर कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केके चौधरी, सीडीओ आलोक सिंह, सीएमओ डा. ओपी सिंह, प्रभारी सूचना अधिकारी केके त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।