फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मांग पूरा नहीं हुआ तो लड़ेंगे आरपार की लड़ाई

मांग पूरा नहीं हुआ तो लड़ेंगे आरपार की लड़ाई

Tue, 03 Oct 2017 12:42 AM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
मांग पूरा नहीं हुआ तो लड़ेंगे आरपार की लड़ाई
कलेक्ट्रेट पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
जौनपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले कलेक्ट्रेट परिसर में चल रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल 15 वें दिन सोमवार को जारी रही। इस दौरान धरनारत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि उनकी मांगे पूरी नहीं हुईं तो वे आरपार की लड़ाई लड़ेंगी। धरनास्थल पर जिलाध्यक्ष सरिता सिंह की अध्यक्षता में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि राज्य कर्मचारी घोषित करने और वेतन मान बढ़ाने आदि मांगों को अभी सरकार पूरा कर दें तो हम हड़ताल समाप्त कर देंगे। मांगों को पूरा करने की काफी दिनों से मांग चल रही है लेकिन सिर्फ आश्वासन की घुट्टी पिलाई जा रही है। संगठन मंत्री चंद्रकला ने कहा कि अगर सरकार समय रहते हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करेंगे। जिलाध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार हमारी मांगों को शीघ्र पूरा करे। ऐसा नहीं करने हम पीछले साल का इतिहास दोहराने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर व माधुरी सोनिया पुष्पा सिंह, मीरा सिंह, कृष्णा सिंह, गायत्री मिश्रा, मंजू दूबे, रेखा राय, प्रमिला, प्रेमा सिंह, नीलम व ललिता आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed