{"_id":"59d28ef44f1c1b70548b556e","slug":"15069714298-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि को उद्योग का दर्जा मिले बिना किसानो का विकास नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि को उद्योग का दर्जा मिले बिना किसानो का विकास नहीं
Updated Tue, 03 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। कृषि को उद्योग का दर्जा देना आवश्यक है। इसके बगैर किसानों का विकास नहीं हो सकता। जब किसान खुशहाल होगा तभी देश का भी विकास होगा। ये बातें अपना दल (कृष्णा गुट) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने सोमवार को मुंगराबादशाहपुर की नवीन मंडी परिसर में आयोजित किसान सम्मेलन में कहीं।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के हो रहे बाजारीकरण पर रोक लगनी चाहिए। कहा कि फसलों का बीमा सीजन के अनुसार किया जाना चाहिए। किसानों को खाद, बिजली व कीटनाशक दवाओं की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित कराया जाना चाहिए। किसानों को समय- समय पर प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिक्षा एवं बाल विकास योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने, रेल दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, गो हत्या के नाम पर वर्ग विशेष को प्रताड़ित नहीं करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता को 4500 रुपये प्रतिमाह मतदाता पेंशन दिया जाए। इससे मतदाताओं में मतदान के प्रति लगाव बढ़ेगा जिससे लोकतंत्र मजबूत होगा। संचालन ब्लाक अध्यक्ष रामचंद्र पटेल ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव गंगाराम यादव, प्रेमचंद्र मौर्य, आरबी सिंह पटेल, बीएल पटेल, राजपति बिंद ,हेमा पटेल ,अनीता शर्मा , रवींद्र पटेल ,डा. सुशील कुमार पटेल ,रणबहादुर यादव, छोटेलाल पटेल, अखिलेश पटेल, भोलानाथ सरोज आदि उपस्थित रहे।